Entertainment

अमीषा पटेल और ऋतिक रोशन को साथ देखकर फैंस ने रखी कहो ना प्यार है 2 की डिमांड

Image default
Spread the love

मुंबई। नेटफ्लिक्स पर रिलीज डॉक्यूमेंट्री सीरीज द रोशन्स का चर्चा हर तरफ है। जिसमें सुपरस्टार ऋतिक रोशन, उनके पिता एक्टर डायरेक्टर राकेश रोशन और चाचा संगीतकार राजेश रोशन अपने परिवार की कहानी दर्शकों के बीच साझा कर रहे हैं। हाल ही में इस सीरीज की सक्सेस पार्टी में ऋतिक के साथ उनकी पहली हीरोइन अमीषा पटेल को देखकर लोग बहुत उत्साहित हुए। उसी बीच मीडिया वाले उनसे पूछ बैठे कि आप दोनों को साथ देखकर आपके पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म कहो ना प्यार है की यादें ताजा हो गई। एक तरफ सिक्वल फिल्में एक के बाद बनने लगी हैं और बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रहीं हैं तो क्या आप दोनों कहो ना प्यार है 2 के लिए तैयार हैं ?
ये प्रश्न सुनते ही ऋतिक और अमीषा के चेहरे पर मुस्कान उभर आई।
एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर ऋतिक के साथ फोटो भी शेयर की है जिसे देख खूब लाइक और शानदार कमेंट्स भी मिल रही है।
अमीषा पटेल पिछले साल रिलीज हुई फिल्म गदर 2 की सफलता से बहुत खुश है। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी और सफलता के झंडे गाड़ दी थी। जब इसका सिक्वल 2024 में आया तो सिनेमाघरों में दर्शक टूट पड़े और रिकॉर्ड तोड़ कमाई हुई है।
ऐसे में अगर कहो ना प्यार है 2 बनकर रिलीज होगी तो एक ब्लॉकबस्टर की उम्मीद की जा सकती है!

Related posts

अभिनय के साथ गायन में भी अपने हुनर का प्रदर्शन करना चाहती है माही किरण

hindustanprahari

जेएनयू फिल्म के खिलाफ रवि गोसाईं ने हाई कोर्ट में की याचिका दायर

hindustanprahari

सोनू सूद ने ओडिशा ट्रेन हादसे में पीड़ित परिवारजनों के लिए शुरू की हेल्पलाइन

hindustanprahari

Leave a Comment