City

द्वारिकामाई चैरिटी संस्था का राशन वितरण कार्यक्रम संपन्न

Image default
Spread the love

दीपावली उपहार के तौर पर 1500 जरूरतमंदों को दिया गया राशन

मुम्बई। बीते दिनों दीपावली के उपलक्ष्य में द्वारिकामाई चैरिटी संस्था द्वारा आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झुग्गी-झोपड़ियों में रहनेवाले गरीब व जरूरतमंद 1500 लोगों को चिन्हित कर द्वारिकामाई चैरिटी संस्था द्वारा उन्हें दीपावली उपहार के तौर पर राशन वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक पंडितों के शंखनाद व मंत्रोच्चार के साथ हुआ और डीजीएस बिल्डर ईश्वर शुक्ला के हाथों नारियल फोड़ कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। वे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। संस्था की टीम द्वारा उन्हें शाल, हार पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
दीपावली पर्व के दौरान दिंडोशी विधानसभा में कोई भी गरीब राशन के अभाव में भूखा न रहें, इसलिए संस्था द्वारा यह कार्यक्रम किया गया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौबे ने बताया कि गरीब परिवार भी दीपावली पर्व खुशी के साथ मना पाए, उनके चेहरे पर भी प्यारी मुस्कान आए इसलिए दीपावली उपहार के तौर पर राशन वितरण करने का निर्णय लिया था। 100 लोगों की सहायता करने से शुरू हुआ राशन वितरण कार्यक्रम आज 1500 लोगों तक पहुंच गया है। आगे और भी इस तरह के सेवा कार्यों का विस्तार किया जाएगा।

Related posts

वसई-विरार में पुल और कंक्रीट सड़कों के लिए बजट में प्रावधान की मांग

hindustanprahari

RTP स्कूल मे गूंजे राम नाम के नारे, प्राण प्रतिष्ठा पर शिक्षक और छात्रों ने मनाया जोरदार जश्न !

hindustanprahari

ब्रह्मांड वैज्ञानिक बलदेवकृष्ण शर्मा लिखित पुस्तक “नेचुरल यूनिवर्स एक्सपैंशन” का विमोचन मुंबई में संपन्न

hindustanprahari

Leave a Comment