Carrier

अथर्व कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित टेकिथॉन2024 के समापन समारोह पर पहुँचे सुनील राणे

Image default
Spread the love

अथर्व कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित टेक फेस्ट “टेकिथॉन 2024 “इंजेनिया” में सुनील राणे ने स्टूडेंट्स को किया संबोधित

मुंबई। अथर्व कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा प्रत्येक वर्ष टेक फेस्ट का आयोजन किया जाता है। टेकिथॉन एक टेक्निकल फेस्टिवल है जो अनुसंधान, टेक्नॉलजी और इनोवेशन में युवा स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने के लिए अथर्व इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा पिछले 15 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। सुनील राणे (प्रेसिडेंट, अथर्व ग्रुप ऑफ एजुकेशन) ने इस अवसर पर आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी को देखा और साथ ही छात्रों को संबोधित भी किया। इस वर्ष की थीम “इंजेनिया” दो शब्द इनोवैशन और इमैजनैशन से मिलकर बना है जो छात्रो में इनोवेशन और कल्पना शक्ति की भावना को प्रदर्शित करता है।
25 सितंबर से शुरू हुए इस महोत्सव 27 सितंबर तक तीन दिनों तक कॉलेज के युवाओं ने हिस्सा लिया। सुनील राणे ने कहा कि जिस प्रकार मुंबई गेट वे ऑफ इंडिया है उसी प्रकार हम अथर्व कॉलेज को भविष्य में मुंबई का गेट वे ऑफ एजुकेशन बनाना चाहते हैं। अथर्व कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पिछले कुछ सालों से एआर और वीआर तकनीकी पर लगातार कार्य कर रहा है। मीडिया को संबोधित करने के बाद सुनील राणे विभिन्न स्टालों पर गए और अथर्व कॉलेज के मेधावी छात्राओं द्वारा प्रदर्शित टेक्निकल प्रोजेक्ट और रोबाटिक मोडेलों का अवलोकन और निरीक्षण किया तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
स्टूडेंट्स द्वारा बनाए गए रोबाटिक और टेक्निकल मोडेल काफी दिलचस्प और इनोवटिव थे लेकिन कुछ प्रोजेक्ट्स जैसे “स्मार्ट ब्लाइन्ड स्टिक”, “फ्लाइट सिमुलेटर”, “कन्वर्टिंग पलूशन इन टू इंक”, “वॉयस कंट्रोल व्हील चेयर” आदि ने सहज ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
अथर्व इंजीनियरिंग कॉलेज ने अपने अत्याधुनिक इनोवेशन लैब, रोबोटिक्स लैब, आईमैक लैब, रोबोटिक्स सेंटर, अथर्व ग्राउंड स्टेशन, एआर वीआर लैब के कारण दूसरों से अलग पहचान बनाई है, जो अथर्व को रिसर्च और टेक्नॉलजी में अग्रणी बनने के लिए एक यूनीक प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जा सकता है।

Related posts

Discussion: Millennials Aren’t All London Luvvies

hindustanprahari

These Fitness Tips Help Take Inches off Your Waistline

hindustanprahari

आईटीएम बिज़नेस स्कूल ने लॉन्च किया “एमबीए इन एप्लाइड एआई” कार्यक्रम

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment