Entertainment

पॉलिटिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म “400” का मुहूर्त मड आयलैंड मुंबई में सम्पन्न

Image default
Spread the love

मुंबई। ब्रॉडकास्ट मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता विश्व भट्ट की पॉलिटिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म “400” का मुहूर्त पिछले दिन मनीषा बंगला, मड आयलैंड, मलाड (पश्चिम), मुंबई में भव्यता से सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भावनगर (गुजरात) के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार मारू उपस्थित रहे। उन्हें शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। फिल्म ”400” की कहानी का प्लेटफार्म राजनीतिक गलियारा है जिसमें हर तरह के मसाले उपलब्ध रहेंगे। इस फिल्म में गलत कानून व्यवस्था, गलत राजनीतिक निर्णयों को दर्शकों के समक्ष ला कर उसे नये सिरे से समझने की कोशिश की जायेगी। उनकी दृष्टि में ऐसी बातें दो चार सौ तक होंगी जिन पर ध्यान नहीं दिया जाता। नवोदित निर्माता विश्व भट्ट कहते हैं कि फिल्म “400” न तो किसी राजनीतिक नारे से प्रेरित है ना ही हॉलीवुड की फिल्म “300” से प्रभावित है।
ब्रॉडकास्ट मीडिया एण्ड एंटरटेनमेन्ट की इस प्रथम प्रस्तुति की सारी निर्माण प्रक्रियाएं प्रारम्भ हैं। बरसात पश्चात् “400” हैदराबाद के खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माई जायेगी। संभवत: दूसरा लोकेशन नवाबों का नगर लखनऊ हो सकता है। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग का समापन तो बस मुंबई में ही होगा।

बधाई व शुभकामनाएं देने पहुंचे शुभेच्छुओं में कुछ प्रमुख नाम हैं – भरत गज्जर, कल्याणजी भाई जाधव, राजेश पाटिल, राजेश नानावटी, राजू भाई शाह, दीपक मित्तल और अजीत बोरा।

खूबसूरत अंबर बेदी को एक महत्वपूर्ण सकारात्मक भूमिका हेतु चयनित किया गया है। सिनेमाघरों में विश्व भट्ट की “400” अगले वर्ष अर्थात् सन् 2025 के पूर्वार्द्ध में पहुंचेगी।

Related posts

अनूप जलोटा, सोमा घोष, मालिनी अवस्थी सहित पांच पद्मश्री विजेताओं के हाथों भजन “बोलो राधे राधे कृष्ण राधे राधे” का अनावरण

hindustanprahari

फिल्म ‘पंचकृति – फाइव एलिमेंट्स’ में देश की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति की झलक

hindustanprahari

इस्लाम में पहली बार अजान देने वाले शख्सियत बिलाल की संघर्ष गाथा

hindustanprahari

Leave a Comment