City

विरार में एक दिवसीय 9 कुंडीय महायज्ञ 16 जून रविवार को होगा

Image default
Spread the love

विरार में एक दिवसीय 9 कुंडीय महायज्ञ 16 जून रविवार को होगा

विरार। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में युवा प्रज्ञा मण्डल ट्रस्ट नालासोपारा द्वारा परमपूज्य गुरुदेव प. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं स्नेह शालीला परम् वन्दनीय माता भगवती देवी शर्मा जी के सूक्ष्म संरक्षण में मुंबई अश्वमेध अनुयाज क्रम में श्री वेदमाता गायत्री जयन्ती के पावन पर्व पर एक दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, भव्य दिप महायज्ञ का आयोजन 16 जून रविवार को किया जा रहा है। जिसमें सभी भक्तगण बिना भेदभाव के सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है :-
प्रातः 8 बजे से 1.30 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार
1.30 बजे से 4 बजे तक महाप्रसाद एवं विश्राम
संध्या 4 बजे से 8.30 बजे तक प्रज्ञा पुराण परिचय एवं भव्य दिप महायज्ञ
साम 8.30 बजे से महाप्रसाद
कार्यक्रम स्थल – यशवंत नगर सांस्कृतिक सभा गृह, यशवंत नगर गार्डन क्लब हाउस, यशवंत नगर काम्प्लेक्स, अमेय क्लासिक क्लब विरार पश्चिम।

Related posts

खासदार डॉ. हेमंत विष्णु सवरा एक्शन मोड में!

hindustanprahari

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर एमआरवीसी ने पनवेल के करंजाडे में किया वृहद वृक्षारोपण अभियान

hindustanprahari

महिला व बालकल्याण विभाग द्वारा जिला परिषद स्कूल में व्याख्यान का आयोजन किया गया

hindustanprahari

Leave a Comment