Politics

भाजपा केंद्रीय कार्यालय गोरखपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक।

Image default
Spread the love

गोरखपुर : आज भाजपा केंद्रीय कार्यालय गोरखपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की, तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षद उपस्थित रहे। जहां सब ने भाजपा को अधिक से अधिक मतों से जितने का भरोसा जताया।

वही वार्ड नंबर 18 गायत्री नगर झरना टोला के भाजपा पार्षद प्रतिनिधि/कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामनाथ निषाद ने लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से बीजेपी के प्रचंड जीत के लिए भरोसा जताते हुए सभी अतिथियों, पार्षदों का स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के आह्वान के लिए हमलोग कृत संकल्प है साथ ही माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ला के विकास कार्यों से जनता अभिभूत है और जनता का उत्साह बीजेपी को प्रचंड मतों से जीत दिलाएगा, इसका हमे पूर्ण विश्वास है।

गोरखपुर बीजेपी का गढ़ माना जाता है ऐसे में विकास कार्यों की लंबी सूची और जनता के उत्साह के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रचंड जीत का भरोसा दिलाता है

संदीप उपाध्याय, गोरखपुर

Related posts

मीडिया एक्सलन्स  अवॉर्ड्स २०२५’ पुरस्कार समारोह संपन्न

hindustanprahari

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में संदीप यादव की उपस्थिति, साथ दिखीं चित्रा वाघ और नवनीत राणा

hindustanprahari

सुशीला एच गुप्ता भाजपा की सक्रिय पदाधिकारी को तेली साहू समाज के पदाधिकारीयों की तरफ से शुभेच्छा ।

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment