City

पियूष गोयल की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन संपन्न

Image default
Spread the love

मुंबई। तेरापन्थ भवन ठाकुर कांप्लेक्स, कांदिवली पूर्व में 5 मई को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महाराष्ट्र द्वारा संवाद 2024 का आयोजन किया गया। सनातन संस्कृति एवं भारत 2047 विषय पर हुए संवाद में मुख्य वक्ता केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पी पी चौधरी, सांसद गोपाल शेट्टी, राज्य सभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल, संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष कांतिलाल मेहता, महाराष्ट्र के अध्यक्ष महेश चंद गुप्ता, मुंबई के अध्यक्ष डी सी गुप्ता उपस्थित थे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने अपने संबोधन में राष्ट्र के निर्माण में वैश्य समाज के योगदान को महत्पूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह समाज राष्ट्र की तिजोरी में अपना भरपूर सहयोग देता है।महासम्मेलन मुंबई के प्रभारी शुभ नारायण साह ने वैश्य समाज के सभी घटक दल के प्रतिनिधि से अनुरोध किया कि भाजपा महायूति के उम्मीदवार को मुंबई में भारी मतों से विजयी दिलाएँ, खासकर उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र से केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल को। कार्यक्रम में 50 से ज्यादा घटक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्य रूप से विजय कुमार जैन, श्याम सुन्दर धानुका, आनन्द प्रकाश मितल, मनीष सारंडा, अमरचंद रादर, विभाष खातू, अशोक नर, सुरेश लाड, राधेश्याम गुप्ता, नगरसेवक शिव कुमार झा, पिंकी केडिया, गंगादेवी साह, शिखा महाजन, ज्ञानचंद सोमानी, राजेश खंडवाल, राजीव रस्तोगी शामिल थे।

Related posts

हम जीत गए, सरकार ने हमारी मांगें मान ली; बॉम्बे हाईकोर्ट में अब कल सुनवाई

hindustanprahari

कांस से क्लीनअप तक: ‘स्टोलन’ की एक्ट्रेस मिया मेलज़र ने मुंबई बीच पर मनाया वर्ल्ड ओशन डे

hindustanprahari

मानसून की पहली बारिश बनी आफत: अलग-अलग हादसों में 13 लोगों की हुई मौत

hindustanprahari

Leave a Comment