Politics

शुभ नारायण साह मुंबई प्रदेश के प्रभारी नियुक्त 

Image default
Spread the love

मुंबई। पिछले दिनों हुई कटरा (जम्मू कश्मीर) में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक में संस्था के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने यह निर्णय पारित किया था कि सभी राज्यों में वैश्यों को संगठित कर स्वयं में एक वोटिंग पावर निर्माण की जाए जिसके लिए ब्लॉक स्तर पर राज्य स्तर पर एक एक प्रभारी नियुक्त किया जाए जो वैश्य समाज के सभी घटक दलों को एक साथ एक मंच पर लाई और अपनी मनपसंद पार्टी के हित में वोटिंग कराई। इसी परिपेक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष डी सी गुप्ता ने वानिका दर्पण हिंदी पत्रिका के प्रधान संपादक एवं भाजपा मुंबई बिहार प्रकोष्ठ के महामंत्री शुभ नारायण साह को मुंबई प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शुभ नारायण साह ने भी स्वयं के प्रभारी नियुक्त होते ही घर घर संपर्क अभियान तथा छोटी छोटी मीटिंग के माध्यम से अपने वैश्य समाज के लगभग तीन सौ छप्पन घटक दलों को एकत्रित करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
शुभ नारायण साह ने बताया कि हमारे समाज के लोकप्रिय नेता एवं उत्तर मुंबई के लोक सभा के भाजपा के उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल को इस बार वैश्य समाज के लोगों से वोट देने की अपील की है। उत्तर मुंबई में हमारी संख्या लगभग अठारह प्रतिशत से भी अधिक है।

Related posts

बहुजन विकास आघाड़ी के नेताओं द्वारा मानसून से पहले ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों पर मनपा के अधिकारियों के साथ की गई चर्चा ।

hindustanprahari

Discussion: Millennials Aren’t All London Luvvies

hindustanprahari

‘NCP को सिर्फ मजबूत बनाने में हमारा ध्यान’, अजित के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले शरद पवार

hindustanprahari

Leave a Comment