Entertainment

साउथ एक्ट्रेस तनिष्क राजन तिवारी जल्द ही हिंदी वेब हॉरर शो में प्रमुख भूमिका में आएंगी नज़र

Image default
Spread the love

साउथ एक्ट्रेस तनिष्क राजन तिवारी जल्द ही हिंदी वेब हॉरर शो में प्रमुख भूमिका में आएंगी नज़र

अभिनेत्री तनिष्क राजन तिवारी ने दक्षिण भारत की फिल्मों में अभिनय करके अपनी गहरी छाप छोड़ी है। “शरणम् गच्छामि”, “इष्टंगा”, “बैलमपुडी” और “नेनेवरु” जैसी तेलगु फिल्मों में उन्होंने मुख्य किरदार निभाए हैं। हाल ही में वह तेलुगु और तमिल विज्ञापनों में नजर आईं हैं साथ ही साथ उन्हें अर्बन कंपनी और मिल्की मिस्ट आइसक्रीम के ऐड में भी देखा गया है। वह कई म्यूजिक वीडियो का भी चेहरा रही हैं।

उनका हिंदी वेब शो “कलवा” जल्द रिलीज होने वाला है। यह हॉरर शो उनकी भूमिका के इर्दगिर्द घूमता है। खास बात है कि उनके अधिकतर प्रोजेक्ट्स हमेशा महिला केंद्रित रहे हैं। वह हर बार स्क्रीन पर निभाए जाने वाले अपने किरदार की क्षमता पर पूरा विश्वास करती हैं।

395 हज़ार फॉलोअर्स के साथ अपनी दिलचस्प रील्स और पोस्ट की वजह से तनिष्क राजन तिवारी सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।

आगामी सीरीज़ में तनिष्क राजन तिवारी का किरदार एक मजबूत महिला का है जिसके जीवन में भयानक तरीके से कुछ बदलाव आता है और वह बहुत संघर्ष करती है। यह एक हॉरर सीरीज़ है लेकिन सामान्य चीज़ों से बहुत अलग है।

तनिष्क राजन तिवारी इंडस्ट्री में आउटसाइडर हैं लेकिन वह अपनी क्षमताओं और अपनी प्रतिभा के बल पर काम कर रही है न कि किसी गॉडफादर के सहयोग से। ठीक है कि वह एक आउटसाइडर हैं लेकिन वह खुद पर विश्वास रखती है और यह भी मानती है कि आपको काम करते रहना चाहिए और अभिनय करते रहना चाहिए क्योंकि यही वह काम है जो आप करना चाहते हैं! जब सही समय आता है तो लोग आपके द्वारा किए गए काम के लिए आपसे प्यार करने लगते हैं।

Related posts

अनूप जलोटा, सोमा घोष, मालिनी अवस्थी सहित पांच पद्मश्री विजेताओं के हाथों भजन “बोलो राधे राधे कृष्ण राधे राधे” का अनावरण

hindustanprahari

कृषा दुबे बनना चाहती है अनारकली

hindustanprahari

This Friendship Day #LookUp To Celebrate Real Conversations

hindustanprahari

3 comments

Leave a Comment