Entertainment

बनिता संधू भुज में अदिवि शेष के साथ फिल्म गुड़ाचारी 2 की शूटिंग में लेगी हिस्सा

Image default
Spread the love

मुंबई। अदिवि सेष की आगामी फिल्म जी2 ने प्रशंसकों को काफी उत्साहित कर दिया है। हाल ही में निर्माता ने बनिता संधू को बतौर लीडिंग लेडी इस फिल्म से जुड़ने की खबर साझा की थी और अब सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही है कि बनिता इस पैन इंडिया फिल्म की शूटिंग भुज में शुरू कर रही हैं। और जल्द ही उन्हें फिल्म के लीड एक्टर अदीवी शेष ज्वॉइन करेंगे।
मेजर, कश्मीर फाइल्स और कार्तिकेय 2 जैसी दमदार फिल्मों के बाद निर्माता जी2 एक एक्शन स्पाई थ्रिलर लेकर आ रहे हैं। प्रतिभाशाली कलाकारों के शामिल होने से, फिल्म बड़ी और बेहतर बन जाती है। बनिता बॉलीवुड में एक आशाजनक नाम रही हैं, जिन्होंने वरुण धवन के साथ फिल्म अक्टूबर से अपना डेब्यू किया था और विकी कौशल के साथ फिल्म सरदार उधम में भी नज़र आई थी। इतना ही नहीं, वे इस समय हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी इंडस्ट्री में भी काम कर रही हैं। अब फैंस उन्हें इस अवतार में देखने के लिए उत्साहित होंगे।
इससे पहले बनिता ने इस बात को एक्सप्रेस किया था कि वे इस फिल्म से जुड़ कर बेहद खुश हैं, वे इस फिल्म में पहले कभी न देखे जाने वाले किरदार में नजर आयेंगी।
फिल्म का निर्माण टीजी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है, पीपल मीडिया फैक्ट्री, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और एके एंटरटेनमेंट के बैनर तले विनय कुमार सिरिगिनेडी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस फिल्म में इमरान हाशमी, अदिवि शेष, बनिता संधू अहम किरदार में नजर आएंगे।

Related posts

पहलाज निहलानी ने निर्देशक विकास प्रजापत की हिंदी फिल्म “सरकारी रोज़गार” का पोस्टर किया लॉन्च

hindustanprahari

गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सनी देओल, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित उपस्थित

hindustanprahari

कला क्रीड़ा महोत्सव में सोमोजीत रॉय मिस्टर पर्सनैलिटी तो मोनालिसा वर्मा मिस पर्सनैलिटी

hindustanprahari

Leave a Comment