City mobile reporter religion-spirituality

RTP स्कूल मे गूंजे राम नाम के नारे, प्राण प्रतिष्ठा पर शिक्षक और छात्रों ने मनाया जोरदार जश्न !

Image default
Spread the love

(उप संपादक : प्रतीक कै. गुप्ता)
डोंबिवली : डोंबिवली दावड़ी स्थित आर. टी. पी. स्कूल मे राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर जोरदार जश्न मनाया गया है. दोपहर को सुंदर काण्ड का पाठ किया गया हाथ में झंडे और जय श्री राम के नारे से गूंज उठा RTP स्कूल।

आज यानी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिशष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो चुका है. इसको लेकर पूरे देश में उत्साह और खुशी का महौल है. देश के कोने-कोने में राम नाम के नारे लगाए जा रहे हैं, मंदिरों और घरों से रामभजनों की धुन सुनाई दे रही है. इसी बीच डोंबिवली स्थित RTP स्कूल में भी राम नाम की गूंज सुनाई पड़ी. इस ऐसिहासिक दिन का जश्न स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. सभी के हाथों में भगवा रंग के राम नाम के झंडे नजर आए. स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों एवम आस- पास के राम भक्तो के लिए भंडारे (भोजन) की व्यवस्था भी की ख़ास बात यह है कि शिक्षकों और छात्रों ने मिलजुलकर भंडारे का प्रसाद बनाकर इस दिन को सेलिब्रेट किया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन RTP स्कूल के प्रिंसिपल श्री अरविंद तिवारी और सभी शिक्षकों को जाता है।

Related posts

भगवती नरसिंह दुबे के चतुर्थ पुण्यतिथि पर कई विशिष्टजनों ने दी श्रद्धांजलि

hindustanprahari

फिलीपींस में खोज के दौरान सैयद शामीर हुसैन को प्राप्त हुआ वज्र एवं त्रिशूल

hindustanprahari

कराओके गायन प्रतियोगिता यंगस्टार्स को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment