Business

डॉ. संतोष पांडे के रेजुआ एनर्जी सेंटर की नई शाखा के उद्घाटन पर पहुंचे कुब्रा सैत, अर्जुन फिरोज़ खान, मेधा मांजरेकर

Image default
Spread the love

डॉ. संतोष पांडे के रेजुआ एनर्जी सेंटर की नई शाखा के उद्घाटन पर पहुंचे कुब्रा सैत, अर्जुन फिरोज़ खान, मेधा मांजरेकर

मुम्बई। वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ की अभिनेत्री कुब्रा सैत और धारावाहिक ‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार निभाकर मशहूर हुए एक्टर फिरोज खान ने डॉ. संतोष पांडे के रेजुवा एनर्जी सेंटर की नई शाखा का उद्घाटन किया। यह नई ब्रांच ताड़देव स्थित फ़िल्म सेंटर की पहली मंजिल पर मौजूद है। इन मुख्य अतिथियों ने रिबन काटकर इस सेंटर की ओपनिंग की। इस अवसर पर महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर सहित कई और मेहमान मौजूद रहे।
महाभारत के अर्जुन फिरोज़ खान ने सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रौशनी के इस पर्व के शुभ अवसर पर डॉ संतोष पांडे ने ताड़देव में रेजुआ सेंटर की नई ब्रांच खोली है। इस सेंटर ने हमेशा नई नई चीजों का अविष्कार किया है। रेजुआ ने आज अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। डॉ संतोष पांडे को मैं अपना छोटा भाई मानता हूं और उसकी वजह से मैं यहां उद्घाटन पर आया हूँ। वह एक बेहतरीन डॉक्टर होने के साथ साथ एक बहुत बढ़िया इंसान हैं। वह अद्भुत ऑक्युपंक्चरिस्ट हैं। मैं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन रहा हूँ, मुझे कंधे की बीमारी हो गई थी और मेरा दायां हाथ पूरी तरह ऊपर नहीं उठ पाता था। मैं डॉ संतोष पांडे के पास आया, इनके हाथों में जादू है उन्होंने मेरा हाथ कंधा ठीक कर दिया। मैं उनके रेजुआ सेंटर की इस नई ब्रांच के लिए उन्हें दिल की गहराइयों से शुभकामना देता हूँ।
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा मांजरेकर ने कहा कि संतोष पांडे ने साइंस और स्प्रिचुअलिटी का बेहतरीन संगम किया है। हर तरह के दर्द से वह राहत पहुंचाते हैं और प्राकृतिक ढंग से बिना दवाओं के इलाज करते हैं। उनकी इस नई शाखा के लिए मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।
बता दें कि एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, डाइट थेरेपी, कपिंग थेरेपी, हाइड्रोजन थेरेपी, साउंड मेडिटेशन हीलिंग, कॉस्मेटिक एक्यूपंक्चर, फिजियोथेरेपी सहित कई प्रकार की सर्विस उपलब्ध कराई जाती हैं।
सेलिब्रिटी गेस्ट कुबरा सैत ने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। डॉ संतोष पांडे बहुत ही अच्छे और खुशनुमा इंसान हैं। उन्होंने मुझे बहुत सारी खुशियां दी हैं इसलिए मैं सभी से अपील करूंगी कि अगर आपको ज़िंदगी मे खुशी और राहत चाहिए तो आप रेजुआ सेंटर आ जाएं। डॉ साहेब के पास कुछ ऐसी चीजें हैं जिससे आपको बेहतर महसूस होगा। तो दरअसल यह वेलनेस सेंटर है जहाँ आपकी ज़िंदगी और आपकी सेहत को बेहतर बनाने का कार्य किया जाता है।
डॉ संतोष पांडे ने कहा कि कुबरा के साथ मेरा एक खास रिश्ता है। हर सुख दुख में हम शामिल हैं। हाल ही में कुबरा को साथ लेकर हमने साहिल समुंदर की सफ़ाई करवाई।
डॉ संतोष पांडे ने आगे कहा कि एक्यूपंक्चर के साथ साथ यह नेचुरोपैथी सेंटर भी है। यहां हम पेन मैनेजमेंट के लिए कई नई पद्धतियों का भी उपयोग करते हैं। इसके नाम से ही पता चलता है कि यह रेजुएशन की बात करता है। हमारी कोशिश है कि लोगों को मानसिक, शारीरिक, आध्यत्मिक और भावनात्मक रूप से राहत पहुंचाई जाए। फिलहाल इसकी शाखाएं दादर, सांताक्रुज, ताड़देव और पवई में है। हमारे यहां की चिकित्सा बहुत महंगी नहीं है।

Related posts

इकोफाई की टीवीएस मोटर कंपनी के साथ साझेदारी

hindustanprahari

अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी और देवीदास नाईकरे ने उद्यमियों को उद्योग भूषण सम्मान से किया सम्मानित

hindustanprahari

एज़ परफ्यूम्स अमेरिकी बाज़ारों में पेश कर रहा है 8 इत्र के बेहतरीन संग्रह

hindustanprahari

Leave a Comment