Entertainment

लता मंगेशकर के साथ काम करने वाले संगीतकार शिखर संतोष ने बनाया रोमांटिक सॉन्ग

Image default
Spread the love

लता मंगेशकर के साथ काम करने वाले संगीतकार शिखर संतोष ने बनाया रोमांटिक सॉन्ग

मुम्बई। सिंगल गानों की डिमांड हमेशा से श्रोताओं की पहली पसंद रही है और बड़े पैमाने पर सोलो गाने हिट भी हो रहे हैं। हाल ही में प्रसिद्ध संगीतकार शिखर संतोष ने एक रोमांटिक सांग बनाया है जिसे खूबसूरत आवाज़ में गाया है सिरीशा भगवातुला और रिदम रोहिन ने। रिदम रोहिन की बात करें तो वे अमेरिका में रहते हैं और उन्होंने प्रसिद्ध म्यूज़िक इंस्टिट्यूट कॉलेज ऑफ़ कंटेम्पररी म्यूजिक इन हॉलीवुड से गायन की शिक्षा ली है। सिरीशा ने हाल में ‘घोड़े पे होके सवार… सांग गाकर रातों रात सुर्ख़ियाँ बँटोरी हैं यह सांग लोगों के बीच काफ़ी पसंद किया जा रहा है।
लता मंगेशकर के साथ काम कर चुके संगीतकार शिखर संतोष ने सिरीशा और रिदम रोहिन की बेहतरीन आवाज़ में जब नया गाना रिकॉर्ड किया तो स्टूडियो में बैठे लोग झूमने लगे। स्वयं सिरीशा और रिदम को लगता है कि यह मेलोडी गाना लोगों को बेहद पसंद आएगा। इस गाने को प्रसिद्ध गीतकार असलम साहनी ने लिखा है और म्यूज़िक अरेंजर हैं रिकेश गुरुंग। इस गाने का वीडियो निर्देशन भूषण दहाल करने वाले हैं।

शिखर संतोष ने बताया कि सांग में टीवी जगत के चर्चित चेहरों को लिया जाएगा और इसका म्यूज़िक टी सीरिज़ के साथ रिलीज़ किया जाएगा।

Related posts

बड़े पर्दे पर वार 2 में कजरा रे और धूम 3 की म्यूज़िक स्ट्रैटेजी

hindustanprahari

टाइम्स स्क्वैयर बिलबोर्ड पर ‘बिस्मिल की महफिल’

hindustanprahari

देविका रानी और हिमांशू राय पर आधारित फिल्म बनाने जा रही हैं अश्विनी अय्यर तिवारी

hindustanprahari

Leave a Comment