Literature

मार्कण्डेय त्रिपाठी की पंक्ति “पुरुषोत्तम मास”

Image default
Spread the love

पुरुषोत्तम मास

चल रहा मलमास,सावन दो महीने का हुआ है ।
मगन हैं प्रभु भक्त,साधन प्राप्त,जीने का हुआ है ।।

हो रहे हैं कथा प्रवचन, पंडितों की भीड़ छाई ।
है नहीं फुर्सत दिवस निशि,चाभते घी की मिठाई ।।

उन्हें बी, पी, और सूगर की, कहां रहती है चिन्ता ।
मुफ्त में वे ज़हर खाकर, आजकल रहते हैं जिन्दा ।।

रुक गई हैं शादियां, नवपीढ़ियां व्याकुल हुई हैं ।
व्यस्त हैं मोबाईलें, बेसब्रियां नभ को छुई हैं ।।

अब नहीं आती हैं अपने मायके, नवविवाहिताएं ।
सहेलियों से अब भला कैसे कहें, पतिसुख कलाएं ।।

अब नहीं पड़ते हैं झूले, लुप्त है चहुंओर कजरी ।
कर्णप्रिय गीतें न होतीं,रुदन करती आज़ बदरी ।।

मिट गईं हैं आज़, पहले की सभी शुचि मान्यताएं ।
घरों में ताले लगे हैं, सिसकती हैं अब प्रथाएं ।।

आ गया शुभ मास पुरुषोत्तम, होती विष्णू की पूजा ।
सोच है अब आधुनिक, व्यापार स्वर चहुंओर गूंजा ।।

भक्तिमय फोटो खिंचाकर,वायरल करते हैं जन अब ।
सार्वजनिक करते उसे हैं,जो कभी था व्यक्तिगत सब ।।

हो रही है देर से, खेतों में धानों की रोपाई ।
बादलों ने देर कर दी, फिर भी उसको है बधाई ।।

विविध चैनल कर रहे, खेतों से ही सीधे प्रसारण ।
बन गया बाजार सब कुछ,बिक रहा जीवन का हर क्षण ।।

लग रहा कैसा है, जब वे बिलखने वाले से पूछें ।
तरस आती अक्ल पर,हर शब्द उनके,उर को चूभें ।।

मार्कण्डेय त्रिपाठी ।

Related posts

These Fitness Tips Help Take Inches off Your Waistline

hindustanprahari

भारत की बेटी डॉ. अंजना सिंह को मॉरीशस के राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

hindustanprahari

अग्निशिखा मंच द्वारा मजदूर विषय पर कवि सम्मेलन संपन्न

hindustanprahari

Leave a Comment