Entertainment

श्री राधा निकुंज विद्या भवन में हुई फिल्म ‘जिंदगी तेरे नाम’ की शूटिंग

Image default
Spread the love

मुम्बई। मध्यप्रदेश के पाटन नगर में गुरु मोहल्ला स्थित बंगला श्री राधा निकुंज विद्या भवन में छत्तीसगढ़ की फिल्म की शूटिंग की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ फिल्मी दुनिया के बड़े कलाकारों द्वारा अभिनय किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘जिंदगी तेरे नाम’ फिल्म के कई सीन पाटन नगर के गुरु मोहल्ला में फिल्माए गए। मुम्बई के संदीप पटेल एवं एजाज सिद्दीकी के निर्देशन में फिल्म के कई सीन राधा निकुंज बंगले से शूट किए गए। पायल प्रोडक्शन की फ़िल्म में छत्तीसगढ़ के कई बड़े चेहरे नजर आए जिसमें मुख्य भूमिका में प्रिंस दीवान एवं कंचन विश्वकर्मा ने अदा की, तो वहीं साइड रोल में अनिल सोनी, आनंद तांबे, चारू दुबे, शिवांश पटेल एवं मोनिका जैन अभिनय कर रहे हैं।
संतोष मालवीय एवं पवन मालवीय द्वारा कैमरे में फिल्म के सीन कैद किया गया। ज्योति नामदेव प्रोड्यूसर एवं लेखक कन्हैया पटनिहा के अनुसार फिल्म ‘जिंदगी तेरे नाम’ में एक्शन के साथ दर्शकों को एक अच्छी लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।

Related posts

रोमांटिक संदेशप्रद मराठी फिल्म ‘तुझ्यात मी’ 21 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

hindustanprahari

अहमदाबाद के गुजरात युनिवर्सिटी में संपन्न हुई “गुजरात एंटरटेनमेंट एंड मीडिया इंडस्ट्रीज की प्रथम संवाद परिषद

hindustanprahari

शिल्पा शेट्टी, हेमा मालिनी सहित गदर 2 टीम की उपस्थिति से ब्राइट अवार्ड नाइट में छाई रौनक

hindustanprahari

Leave a Comment