Uncategorized

अरुण कुमार मीणा ने पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

Image default
Spread the love

मुंबई: 2014 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी श्री अरुण कुमार मीणा ने 19 नवंबर, 2026 को पश्चिम रेलवे के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया है।

आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र रहे श्री मीणा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की दोहरी डिग्री प्राप्त की है। आपको रेल परिचालन और वाणिज्यिक गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं के प्रबंधन का समृद्ध एवं विविध अनुभव प्राप्त है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में अपनी इस नई जिम्मेदारी से पूर्व, आपने मुंबई सेंट्रल मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में कार्य किया। इससे पहले अपने कार्यकाल के दौरान आपने पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) तथा मुंबई सेंट्रल मंडल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक (FM), मंडल परिचालन प्रबंधक और सहायक परिचालन प्रबंधक (M) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इसके अतिरिक्त, आपने पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी हैं।

आपकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण के लिए आपको अपने कार्यकाल में प्रतिष्ठित महाप्रबंधक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अपने पेशेवर जुड़ाव के अलावा, श्री मीणा की खेलों में भी गहरी रुचि है।

Related posts

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा स्व एस एम शुक्ला जी जन्म दिवस समारोह आयोजित

hindustanprahari

This Chicken Pesto And Zucchini “Pasta” Makes The Perfect Dinner

hindustanprahari

बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी सहारा स्टार होटल में इंडियन गोल्डन अवार्ड 2024 से हुए सम्मानित

hindustanprahari

Leave a Comment