State

वेयरहाउस और कोल्ड चेन समाधानों के लिए रिनैक और गोनवारी का संयुक्त उपक्रम

Image default
Spread the love


बेंगलुरु : बेंगलुरु की रिनैक इंडिया लिमिटेड और यूरोप के स्टोरेज इंजीनियरिंग समूह गोनवारी मटेरियल हैंडलिंग (जीएमएच) ने मिलकर ‘कंस्ट्रक्टर रिनैक प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से संयुक्त उपक्रम बनाया है। यह कंपनी भारत में एकीकृत वेयरहाउस स्टोरेज, इंट्रालॉजिस्टिक्स और कोल्ड चेन समाधान उपलब्ध कराएगी।
दोनों कंपनियों के बीच लंबे समय से वितरक स्तर पर कारोबारी रिश्ता रहा है। अब इसे औपचारिक साझेदारी का रूप दिया गया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारत का वेयरहाउसिंग क्षेत्र कम जगह में अधिक भंडारण, जगह के बेहतर इस्तेमाल और तकनीक आधारित संचालन की ओर तेजी से बढ़ रहा है।


कंस्ट्रक्टर रिनैक कोल्ड स्टोरेज और सामान्य (एंबियंट) दोनों तरह के गोदामों के लिए काम करेगी। कंपनी के उत्पादों में पी-90 पैलेट रैकिंग, हाई-डेंसिटी स्टोरेज, मोबाइल रैकिंग (मोवो), पैलेट शटल सिस्टम, रैक-क्लैड वेयरहाउस तथा अर्ध-स्वचालित और स्वचालित भंडारण प्रणालियां शामिल हैं। विशेष तापमान नियंत्रित गोदामों के लिए रिनैक के कोल्ड चेन अनुभव का उपयोग किया जाएगा।
रिनैक इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पी. वी. बालसुब्रमणियन ने कहा कि गोनवारी मटेरियल हैंडलिंग के साथ लंबे सहयोग का यह स्वाभाविक अगला चरण है। उन्होंने कहा कि वैश्विक इंजीनियरिंग विशेषज्ञता के साथ स्थानीय बाजार की समझ और क्रियान्वयन क्षमता को जोड़कर भारतीय उद्योगों की बदलती जरूरतों को पूरा करने का लक्ष्य है।
गोनवारी मटेरियल हैंडलिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सर्जियो रोड्रिगेज कुएस्ता ने भारत को वेयरहाउसिंग और इंट्रालॉजिस्टिक्स का महत्वपूर्ण बाजार बताया। उनके अनुसार, इस साझेदारी से समूह अपनी इंजीनियरिंग और स्टोरेज विशेषज्ञता ग्राहकों के और करीब ले जा सकेगा तथा समाधानों की व्यापक श्रृंखला दे सकेगा।


कंपनी स्थानीय स्तर पर इंजीनियरिंग, परियोजना प्रबंधन, तकनीकी सहायता और बिक्री पश्चात सेवा की टीम खड़ी करने पर जोर देगी। शुरुआती दौर में संदर्भ परियोजनाएं तैयार करना और भारत में ब्रांड मजबूत करना प्राथमिकता रहेगी। कंपनी ने “कनेक्ट. बिल्ड. परफॉर्म.” को अपने मूल मूल्यों के रूप में अपनाया है।
वर्ष 1994 में स्थापित रिनैक इंडिया लिमिटेड बागवानी, डेयरी, समुद्री उत्पाद, मांस व पोल्ट्री, दवा, स्वास्थ्य सेवा और वेयरहाउसिंग क्षेत्रों के लिए टर्नकी कोल्ड चेन परियोजनाएं तैयार करती है। भारत में इसकी कई विनिर्माण इकाइयां हैं और दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया तथा अफ्रीका के कुछ हिस्सों में कारोबार है।
गोनवारी मटेरियल हैंडलिंग कंस्ट्रक्टर, डेक्सियन और कास्टेन ब्रांडों के जरिए काम करती है। पूरे यूरोप में इसकी मौजूदगी है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका तथा उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका तक बिक्री नेटवर्क फैला है।

Related posts

भव्य बनेगा वृंदावन का बांकेबिहारी कॉरिडोर

hindustanprahari

पूर्व सांसद डॉ. सुनील गायकवाड को मानवधिकार न्याय जन सेवा ट्रस्ट संस्था मे राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार पद नियुक्ती

hindustanprahari

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में होटल विवांता में संगठनात्मक बैठक हुई

hindustanprahari

Leave a Comment