City

एमआरवीसी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन

Image default
Spread the love

एमआरवीसी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन

मुंबई रेलवे विकास कॉरपोरेशन (एमआरवीसी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री विलास वाडेकर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी सेल्फी ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्री विलास वाडेकर ने श्री मनीष प्रधान, निदेशक (तकनीकी); श्री अभिषेक स्वामी, निदेशक (वित्त); तथा श्री एच. एस. चतुर्वेदी, निदेशक (परियोजनाएं) के साथ अभियान में भाग लिया और संगठन में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को और सुदृढ़ किया।

अभियान के अंतर्गत एमआरवीसी ने ‘हर घर तिरंगा’ से संबंधित फिल्म एवं अभियान की क्रिएटिव सामग्री को अपने ई-नोटिस बोर्ड तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया। एमआरवीसी के चर्चगेट स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय, सीएसएमटी स्थित कार्यालय, विभिन्न फील्ड कार्यालयों तथा मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क के विभिन्न परियोजना कार्यस्थलों पर इस अभियान को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

फोटोग्राफ (बाएं से दाएं): श्री एच. एस. चतुर्वेदी, निदेशक (परियोजनाएं); श्री विलास वाडेकर, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक; श्री मनीष प्रधान, निदेशक (तकनीकी); तथा श्री अभिषेक स्वामी, निदेशक (वित्त)।

Related posts

जान की परवाह किए बिना नागरिकों को बचाने वाले वसई-विरार मनपा के अग्निशमन जवानों का पालकमंत्री ने किया सम्मान

hindustanprahari

भारतीय जनता युवा मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनुप मोरे का वसई-विरार का एक दिवसीय दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

hindustanprahari

गणेशोत्सव से पहले विरारवासियों के लिए खरीदारी का सुनहरा अवसर! ‘सखी उद्योजिका मंच’ की ओर से विरार पश्चिम में भव्य खरीदारी प्रदर्शनी

hindustanprahari

Leave a Comment