City

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में ‘ड्रग्स फ्री अभियान’ और अधिक सशक्त – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Image default
Spread the love

ड्रग्स फ्री मुंबई’ अभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सराहना

ड्रग्स के माध्यम से भारत की युवा पीढ़ी को कमजोर करने की दुश्मनों की साजिश – कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र शासन के ‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान युवाओं को जागरूक, सशक्त तथा नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनजागरूकता, परिवार, समाज तथा विभिन्न संस्थाओं की सामूहिक भागीदारी के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सकारात्मक सोच विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है तथा ‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ अभियान की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उनके इस आशय का पत्र ‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान पढ़कर सुनाया गया।

वरली स्थित एनएससीआई डोम में गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों ‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त अश्विनी भिडे, मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती, कोंकण विभागीय आयुक्त रूबल अग्रवाल, मुंबई शहर की जिलाधिकारी आंचल गोयल, मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशामुक्त भारत’ का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र को मादक पदार्थों से मुक्त करना आवश्यक है। भारत युवाओं का देश है और देश को भीतर से कमजोर करने के लिए ड्रग्स का उपयोग किया जा रहा है। इसलिए ड्रग्स के पूरे इकोसिस्टम के विरुद्ध सभी को सामूहिक लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। यदि अपने आसपास मादक पदार्थों की बिक्री अथवा उससे संबंधित कोई भी अवैध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा उपयोगी जानकारी देने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान की उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष के रूप में कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ अभियान शुरू करना आज के समय की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है। भारत के शत्रु देश की युवा पीढ़ी को मादक पदार्थों की गिरफ्त में लाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इसलिए इस नशे के संकट के विरुद्ध युवाओं को जागरूक रहकर एकजुट होकर संघर्ष करना आवश्यक है। मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में निरंतर जारी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्त विचारों के अनुरूप युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए जनजागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

मंगल प्रभात लोढ़ा ने आगे कहा कि केवल सरकार अथवा पुलिस व्यवस्था पर पूरी जिम्मेदारी छोड़कर नहीं चला जा सकता। समाज के प्रत्येक नागरिक, अभिभावक, शिक्षक तथा सामाजिक संस्थाओं को इस अभियान में अपना योगदान देना होगा। ‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से किया गया था। उन्होंने इसे सकारात्मक रूप से स्वीकार किया, इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

देश विरोधी शक्तियां लगातार युवाओं को ड्रग्स की लत में धकेलने का प्रयास करती रहेंगी। इसलिए अभिभावकों की जागरूकता तथा बच्चों के साथ उनका सतत संवाद अत्यंत आवश्यक है। ‘ड्रग्स फ्री मुंबई’ एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि मुंबई को पूर्णतः नशामुक्त बनाने तक यह जनआंदोलन निरंतर चलता रहेगा। युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं। युवा सही मार्ग का चयन करें, उचित कौशल अर्जित करें तथा अपने और अपने परिवार के लिए उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें, यही हमारी इच्छा है। कौशल विकास विभाग के माध्यम से हम युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कौशल भी प्रदान कर रहे हैं। राज्यभर में हजारों कौशल विकास केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। यही कौशल विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाएंगे। रोजगार योग्य युवाओं को उद्यमी बनाने का भी हमारा प्रयास है। इसी उद्देश्य से 15 अगस्त से ‘सीएम महाफंड’ योजना प्रारंभ की जाएगी, जिसके प्रथम चरण में एक लाख छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर मंगल प्रभात लोढ़ा ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ड्रग्समुक्त मुंबई के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करे और समाजहित में एकजुट होकर आगे आएं।

राज्य के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशामुक्ति जनजागरूकता के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। इन समितियों के सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु तैयार किए गए प्रशिक्षण पुस्तिका (ट्रेनिंग मैन्युअल) का भी इस अवसर पर लोकार्पण किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत वर्ष भर विभिन्न स्तरों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से मुंबई के विद्यालयों, महाविद्यालयों, परामर्शदाताओं, अभिभावकों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर लाकर मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता चलाई जाएगी। ‘मादक पदार्थों को ना कहें, जीवन को हां कहें’ इस संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना तथा युवाओं को स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली के लिए प्रेरित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

जेन-जी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ

जेन-जी के युवाओं ने शपथ ली कि वे किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे तथा जीवन भर नशे से दूर रहेंगे। साथ ही उन्होंने नशामुक्त मुंबई और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए शासन एवं पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कार्यक्रम के दौरान दिलाया। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान का सकारात्मक प्रतिसाद देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित 10 हजार जेन-जी युवाओं ने ड्रग्स सेवन के विरुद्ध शपथ ली। वहीं ऑनलाइन माध्यम से 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भी नशामुक्ति की शपथ ग्रहण की।

Related posts

प्रतीक गोस्वामी ने मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक का पदभार संभाला

hindustanprahari

Woman Shares Transformation A Year After Taking Up Running

hindustanprahari

The Classic ‘Jeans & A Nice Top’ Look Is Making A Comeback

hindustanprahari

Leave a Comment