Entertainment

किस्मत का करिश्मा फिल्म में हीरोपंती करते दिखेंगे जीत उपेन्द्र

Image default
Spread the love

शहर के बाजार क्षेत्र में एक जगह पर एक प्लॉट पर कब्जा करने के लिए दो बाहुबली नाथिया और काली के बीच दुश्मनी हो जाती है। और उस जमीन पर रहने वाले गरीबों को दोनों ही बाहुबली के गुंडे जमीन खाली करवाने के लिए मारपीट करते हैं। तब सूर्या गरीबों के हक के लिए लड़ता है और सूर्या की इस जंग में पत्रकार पूजा उसका साथ देती है। धीरे धीरे उसे सूर्या से प्यार हो जाता है। सूर्या के बाजुओं और सच्चाई की ताकत के साथ साथ पूजा की क़लम की ताकत बाहुबलियों के आगे कैसे किस्मत का करिश्मा होता है?
और आम आदमी चाहे तो क्या नहीं कर सकता है ऐसी मजेदार रोमांचक कहानी, चार मधुर गाने और एक्शन के साथ “किस्मत का करिश्मा” फिल्म का निर्माण हो रहा है।

जाने माने अभिनेता जीत उपेन्द्र इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं उनके साथ केयूरी शाह, अभिनेता राम मिश्रा और कीर्तिमान मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं। वहीं पंकज कुमार गोस्वामी के साथ राजू टांक विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

नवोदित कलाकार राहुल देसाई और पंपा घोष के साथ नरेश राठौड़, डॉ निशा, कुसुम पांडे, रेखा चौधरी, हर्षराज, किशोर भास्कर और अन्य कलाकार भी इस फिल्म में अभिनय कर रहे हैं
फिल्म की शूटिंग जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी और एक शेड्यूल में पूरी होगी। अवार्ड विनर डायरेक्टर मनोज नाथवाणी ने कहा कि यह फिल्म थिएटरों में दर्शकों को आकर्षित करेगी क्योंकि यह एक मसाला, मास एंटरटेनर फिल्म है।

Related posts

सेंसर बोर्ड से न्याय की आस में हेमवंत तिवारी का “कृष्णा अर्जुन”

hindustanprahari

Now, More Than Ever, You Need To Find A Good Travel Agent

hindustanprahari

खुशी पाल की फेवरेट एक्टर हैं शाहरुख, सलमान, प्रियंका और कैटरीना

hindustanprahari

Leave a Comment