City

मानवाधिकार न्याय जन सेवा ट्रस्ट के छठवें वर्धापन दिवस पर 10 मई को नए कार्यालय का उद्घाटन, हेल्थ चेकअप कैंप भी आयोजित

Image default
Spread the love

मानवाधिकार न्याय जन सेवा ट्रस्ट के छठवें वर्धापन दिवस पर 10 मई को नए कार्यालय का उद्घाटन, हेल्थ चेकअप कैंप भी आयोजित

डोंबिवली: मानवाधिकार न्याय जन सेवा ट्रस्ट के छठवें वर्धापन दिवस के अवसर पर डोंबिवली पूर्व में संगठन के नए कार्यालय का उद्घाटन रविवार, 10 मई 2026 को शाम 6 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर हेल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन किया गया है। साथ ही संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश रामाशंकर गुप्ता का जन्मदिन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

संस्था द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही संस्था के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संगठन की सामाजिक, विधिक तथा जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी। समारोह में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े नागरिक, पदाधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवर उपस्थित रहेंगे।

हाल ही में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश रामाशंकर गुप्ता और पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष (पूर्व कैबिनेट मंत्री) डोंबिवली विधानसभा विधायक रविंद्र चव्हाण के निवास पर भेंट कर 10 मई को आयोजित कार्यालय उद्घाटन एवं छठवें वर्धापन दिवस समारोह का निमंत्रण दिया। इस दौरान सामाजिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मुख्य विधी सलाहकार अॅड. सुनिल गायकवाड, राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार नरेंद्र पवार तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव सरवन बिंदयाचल गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशिष वि. परमाल, national प्रभारी विश्वास यादव, राष्ट्रीय महिला सलाहकार एवं नगरसेविका शोभाताई जाधव, राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रवक्ता कृष्ण शरण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश कुमार यादव, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी उमेश गावडे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र एस. गुप्ता, राष्ट्रीय युवा विधी सलाहकार अॅड. जयेश चांदेकर, विधी सलाहकार मोहन जी. क्षीरसागर, राष्ट्रीय वरिष्ठ सलाहकार विश्वनाथ डामरे, राष्ट्रीय वरिष्ठ विधी सलाहकार सी.ए. नितेश प्रताप सिंग तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता कचरु वेळंजकर शामिल हैं।

संस्था ने नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Related posts

दिनेश कुमार यादव के जन्मदिन पर मानवाधिकार न्याय जन सेवा ट्रस्ट नई दिल्ली ने महिलाओं को साड़ी एवम खाद्य पदार्थ वितरण कर मनाया जन्मदिन गया।

hindustanprahari

वसई-विरार शहर महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग की दवाएं नागरिकों के लिए सुरक्षित है.

hindustanprahari

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर जोगेश्वरी में रक्तदान शिविर !

hindustanprahari

Leave a Comment