Entertainment

अनूप जलोटा, सोमा घोष, मालिनी अवस्थी सहित पांच पद्मश्री विजेताओं के हाथों भजन “बोलो राधे राधे कृष्ण राधे राधे” का अनावरण

Image default
Spread the love

अनूप जलोटा, सोमा घोष, मालिनी अवस्थी सहित पांच पद्मश्री विजेताओं के हाथों भजन “बोलो राधे राधे कृष्ण राधे राधे” का अनावरण

मुंबई। भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, पद्मश्री डॉ. सोमा घोष, पद्मश्री मालिनी अवस्थी और पद्मश्री अली गनी के हाथों प्रोड्यूसर मोनिका श्रीवास्तव के भजन “बोलो राधे राधे कृष्ण राधे राधे” का अनावरण मुम्बई में किया गया। खुद अनूप जलोटा द्वारा गाए गए इस भजन के गीतकार एवं संगीतकार राज हिंदसन हैं जिसे म्युज़िक लेबल अदिशा शक्ति द्वारा रिलीज किया गया है।

मुंबई के इस्कॉन, जुहू में भव्यता के साथ संपन्न इस समारोह में अनूप जलोटा ने इस अल्बम से जुड़ी पूरी टीम को बधाईयाँ और शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि “बोलो राधे राधे कृष्ण राधे राधे” बहुत ही प्यारा भजन है जिसे राज हिंदसन ने बखूबी लिखा और कंपोज किया है।

गीतकार संगीतकार राज हिंदसन और प्रोड्यूसर मोनिका श्रीवास्तव ने भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा का विशेष आभार भी जताया जिन्होंने इस भजन को अपनी सुरीली आवाज दी और इसे लॉन्च करने का समय भी निकाला।
इस कार्यक्रम में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रीतम शर्मा भी मौजूद थे।

Related posts

राशा थडानी ने दिखाया अपनी डेब्यू फिल्म आजाद के गीत “उई अम्मा” में शानदार डांस परफॉर्मेंस

hindustanprahari

बिग बॉस फेम हेमा शर्मा द्वारा गौरव सिंह स्टारर म्युज़िक वीडियो “लव जिंदगी” हुआ लॉन्च

hindustanprahari

25 साल बाद फिर सलमान खान-करन जौहर ने मिलाया हाथ, Eid 2024 पर करेंगे बड़े बजट की फिल्म के साथ धमाका

hindustanprahari

Leave a Comment