Politics

बिपिन गुप्ता बने मीरा-भायंदर भाजपा के नए मीडिया प्रभारी: संगठन को मिलेगी नई धार

Image default
Spread the love


मीरा-भायंदर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संगठनात्मक शक्ति को और विस्तार देते हुए मीडिया जगत के अनुभवी व्यक्तित्व बिपिन गुप्ता को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। Tv9 महाराष्ट्र की फाउंडर टीम के सदस्य रहे बिपिन गुप्ता को मीरा-भायंदर भाजपा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बिपिन गुप्ता की यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के मार्गदर्शन में मीरा-भायंदर के विधायक और कद्दावर नेता आमदार नरेंद्र मेहता के कुशल नेतृत्व में पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने के लिए गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई गई। नियुक्ति पत्र सौंपते समय मीरा-भायंदर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने विश्वास जताया कि बिपिन गुप्ता के अनुभव से पार्टी के मीडिया विंग को मजबूती मिलेगी।
मीडिया के क्षेत्र में बिपिन गुप्ता एक जाना-माना नाम हैं। Tv9 महाराष्ट्र जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की शुरुआती टीम का हिस्सा रहने के कारण उन्हें पत्रकारिता और जनसंपर्क की गहरी समझ है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी नियुक्ति से भाजपा आगामी चुनावों और पार्टी के प्रचार कार्यों में डिजिटल और पारंपरिक मीडिया का बेहतर समन्वय कर पाएगी।
इस नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। बिपिन गुप्ता ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस एवं विधायक नरेंद्र मेहता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने का कार्य करेंगे।

Related posts

“विकसित भारत का नहीं, विकसित भाजपा का बजट” कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री एड. यशोमती ठाकुर की टिप्पणी।

hindustanprahari

मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मिले NCP शरद पवार गुट के नेता, कहा- जल्द समाधान जरूरी

hindustanprahari

CRMS अध्यक्ष  एन एफ आई आर के सहायक महासचिव डॉ प्रवीण बाजपेयी  के नेतृत्व में  शिवसेना भवन में शिवसेना प्रमुख  पूर्व मुख्यमंत्री  उद्धव ठाकरे  से मुलाक़ात

hindustanprahari

Leave a Comment