City Travel

सूरज का वारिस” काव्यसंग्रह का मराठी काव्यानुवाद “सूर्यवंशी” का लोकार्पण

Image default
Spread the love

मुंबई : दिनांक 20 नवंबर, 2025 को कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा लिखित मूल हिंदी कृति “सूरज का वारिस” काव्यसंग्रह का मराठी काव्यानुवाद “सूर्यवंशी” का लोकार्पण एक गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ। इस कृति का मराठी अनुवाद श्री सतीश धुरी द्वारा किया गया है।
इस काव्यसंग्रह का लोकार्पण गोवा के माननीय राज्यपाल श्री पुसापति अशोक गजपति राजू के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में विद्वान, साहित्यप्रेमी एवं कोंकण रेलवे परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।
इस कार्यक्रम में, श्री संतोष कुमार झा- अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, कोंकण रेलवे, डॉ. अमरीश सिन्हा- राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार, आशा शेट्टी- क्षेत्रीय रेल प्रबंधक, बबन घाटगे-उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क), सदानंद चितले- सहायक उप महाप्रबंधक (राजभाषा), सतीश धुरी-अनुवाद अधिकारी, चित्रा शिरसागर, दीपा मिरिंगकर, प्रकाश शिरसागर, समीक्षा धुरी, अभय सुराणा, तथा अपूर्वा ग्रामोपाध्ये शामिल थे।
माननीय राज्यपाल ने हिंदी मूल कृति के साथ मराठी अनुवाद की भाषा की सुंदरता, संवेदनशीलता और शिल्पगत गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति हिंदी और मराठी साहित्यिक जगत के बीच सेतु को और सुदृढ़ करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि “सूर्यवंशी” पाठकों को नई ऊर्जा, सृजनात्मक प्रेरणा देने वाली महत्वपूर्ण कृति सिद्ध होगी।
यह समारोह उत्साह और साहित्यिक गरिमा के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related posts

वसई विरार शहर मनपा के महापौर की अध्यक्षता में गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर संबंधित सरकारी विभागों और गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ एक मीटिंग हुई।

hindustanprahari

भव्य बनेगा वृंदावन का बांकेबिहारी कॉरिडोर

hindustanprahari

बहुजन विकास अघाड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त आयुक्त से मुलाकात की!

hindustanprahari

Leave a Comment