Entertainment

बीएचयू से संगीत और कथक की प्रशिक्षण प्राप्त की हैं अनुप्रिया चटर्जी

Image default
Spread the love

बनारस की रहने वाली गायिका और नृत्यांगना अनुप्रिया चटर्जी पिछले कई वर्षों से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी मधुर आवाज़ और बेहतरीन नृत्य द्वारा एक अलग पहचान बना चुकी हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में संगीत और कथक की औपचारिक शिक्षा लेने वाली अनुप्रिया का पारिवारिक माहौल भी गीत-संगीत से रमा हुआ रहा, जिसने उनकी प्रतिभा को बचपन से ही दिशा दी।

अपनी कला के विस्तार के लिए अनुप्रिया मुंबई आईं और यहीं से उनके करियर ने नई उड़ान भरी। शुरुआत में मशहूर संगीतकार प्यारेलाल के शिष्य और प्रख्यात वायलिन वादक सुरेंद्र सिंह अत्रा से उनकी मुलाकात हुई। यहीं से उनके गायन का सिलसिला पेशेवर स्तर पर शुरू हुआ। अनुप्रिया ने दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी वर्ज़न के लिए गीत गाए, जिससे उन्हें व्यापक पहचान मिली। उन्हीं के सानिध्य में रहकर उनकी मुलाकात आर.डी. बर्मन और आशा भोंसले से भी हुई। आशा ताई ने उनके गायन की खुले दिल से प्रशंसा की।

अनुप्रिया ने फिल्म ’72 ऑवर्स विथ सुखविंदर सिंह’ (एक बायोपिक फिल्म) में गाने गाए। ‘प्यार के दो नाम’ और पंजाबी फिल्म ‘प्रॉपर पटोला’ में भी वह प्लेबैक सिंगर रहीं। टीवी धारावाहिकों में ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ’, ‘मधुबाला’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘दो दिल एक जान’, ‘क्रेज़ी स्टुपिड इश्क’ और ‘मायके से बंधी डोर’ जैसे शो में भी उनकी आवाज़ गूंज चुकी है।

उनकी आवाज़ म्यूजिक वीडियो ‘ये जुनून इश्क का’ और ‘रंग शर्बतों का’ में भी सुनने को मिली। इसके अलावा उन्होंने आस्था, संस्कार, दिव्या और इनबॉक्स म्यूजिक जैसे चैनलों के लिए भी कई गीत रिकॉर्ड किए हैं।

नृत्य में भी अनुप्रिया ने विशिष्ट प्रशिक्षण लिया है। प्रसिद्ध कथक सम्राट बिरजू महाराज की शिष्या रेणु शर्मा से उन्होंने कथक सीखा और उनकी अगुवाई में कई मंचों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने सोमा घोष के म्यूजिक वीडियो बनारसिया में भी नृत्य किया।

गायन और नृत्य दोनों में निपुण अनुप्रिया की खास रुचि गायन में है। वे नियमित रियाज करती हैं और अलग-अलग जॉनर, भाषा और मूड के गाने सुनती हैं। उनका कहना है कि “संगीत एक साधना है। बिना अभ्यास के गायन में निपुणता संभव नहीं। लाइव परफॉर्मेंस में आपकी सच्चाई सामने आ ही जाती है।” वे अपनी आवाज़ का विशेष ध्यान रखती हैं और इसके लिए खानपान और स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखती हैं। प्रतिदिन योगा और मेडीटेशन करती हैं।

गायन में उन्हें खास तौर पर सॉफ्ट और रोमांटिक गीत पसंद हैं। अनुप्रिया ने नवमी कक्षा से ही गायन और ग्यारहवीं से नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। बॉलीवुड स्टाइल में भी उन्होंने बाकायदा प्रशिक्षण लिया है।

उन्होंने शान, अनूप जलोटा, जावेद अली और कई अन्य बड़े गायकों के साथ लाइव शो किए हैं। वह भारत ही नहीं, विदेशों में भी अपने संगीत शो करती रहती हैं। उनके शो में पंडित हरिप्रसाद चौरसिया जैसे दिग्गज भी मुख्य अतिथि रह चुके हैं।

फिलहाल अनुप्रिया के कई म्यूजिक शो लाइनअप हैं और जल्द ही एक फिल्म में उनका आइटम सॉन्ग भी आने वाला है। संगीत की दुनिया में उनकी यात्रा लगातार जारी है और उनके गीतों की सूची भी लगातार लंबी होती जा रही है।

Related posts

मनोज बाजपेयी स्टारर भैया जी का फर्स्ट लुक जारी, 20 मार्च 2024 को आएगा टीज़र

hindustanprahari

तिवारी सरकार का नया गीत ‘दिल से खेलने वाली’ टीपीएस म्यूजिक चैनल पर हो रहा वायरल

hindustanprahari

अक्षय कुमार की तरह एक्शन फिल्म में काम करना चाहती है दीक्षा शर्मा

hindustanprahari

Leave a Comment