City Politics

भाजपा वसई-विरार जिला के सचिव अमित ओमप्रकाश दुबे ने वसई – विरार की सड़कों को दुरुस्त करने मांग की।

Image default
Spread the love

वसई-विरार : वसई-विरार शहर महानगरपालिका ठेकेदारों के घटिया काम की वजह से वसई-विरार शहर महानगरपालिका के अंतर्गत आने वाली सड़को पर खड्डे ही खड्डे पड़ गये है इन खड्डों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इसी तरह श्रावण महिना शुरू हो गया है । इस महीने से हिंदूओं का पवित्र त्योहार शुरू हो जाता है । श्रावण महीने के बाद दही हांडी, गणेशोत्सव जैसे अनेक त्योहार शुरू हो जाएंगे । इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर भाजपा वसई-विरार जिला के सचिव अमित ओमप्रकाश दुबे ने मनपा आयुक्त वसई-विरार शहर महानगरपालिका के आयुक्त अनिल पवार से मुलाकात कर वास्तु स्थित की जानकारी दी । इस आशय का एक पत्र भी अमित ओमप्रकाश दुबे ने मनपा आयुक्त को दिया है । दूबे की मुलाकात के बाद मनपा आयुक्त ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही सड़कों के दुरुस्ती का काम शुरू कर दिया जाएगा ।

Related posts

छात्रों की सुरक्षा के लिए वैतरणा स्टेशन पहुंचे सांसद डॉ. हेमंत सवरा

hindustanprahari

जरूरतमंद परिवार को मिला द्वारिकामाई चैरिटी का सहारा

hindustanprahari

शिवसेना तालुका संयोजक श्रीमती अश्विनी चव्हाण ने पुलिस भाइयों के साथ रक्षाबंधन मनाया।

hindustanprahari

Leave a Comment