Entertainment

कुछ गायक रोमांस की आवाज़ बन जाते हैं, और जुबिन नौटियाल उन्हीं में से एक हैं – फिल्म निर्देशक मोहित सूरी

Image default
Spread the love

यश राज फिल्म्स और मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ का दूसरा गाना ‘बर्बाद’ रिलीज हो गया है। इस दिल छू लेने वाले गाने को गाया है जुबिन नौटियाल ने और इसके बोल और म्यूजिक दिए हैं द ऋष ने।

‘सैयारा’ के टीज़र के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में है। वाईआरएफ और मोहित सूरी — दोनों को बेहतरीन लव स्टोरीज़ के लिए जाना जाता है — और इस फिल्म के नए चेहरों की केमिस्ट्री और अभिनय को भी काफी सराहना मिली है।

मोहित सूरी ने ‘बर्बाद’ गाने में जुबिन को लेने की वजह बताते हुए कहा,”हर दौर में कुछ गायक होते हैं जो रोमांस की आवाज़ बन जाते हैं, और जुबिन नौटियाल आज के समय में सबसे ऊपर हैं। जब मैंने ‘बर्बाद’ सुना, मुझे यकीन हो गया कि इसे सिर्फ जुबिन ही गा सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जुबिन की आवाज़ में एक अलग ही जादू है जो रोमांटिक गानों को और भी गहराई और असर देती है। ये बहुत दुर्लभ गुण होता है, और इसी वजह से जुबिन जैसे सिंगर्स सुपरस्टार बन जाते हैं।”

‘बर्बाद’ उन सभी के दिलों को छू सकता है, जिन्होंने कभी प्यार किया है। मोहित कहते हैं,”प्यार पर बने गानों में एक खास तरह की यादें ताजा करने की ताकत होती है। ‘बर्बाद’ ऐसा ही एक गाना है जो लोगों को उनके अपने प्यार की कहानियों से जोड़ सकता है।”

फिल्म का टाइटल ‘सैयारा’ भी दर्शकों में जिज्ञासा पैदा कर रहा है। इसका मतलब होता है — एक भटकता हुआ तारा, जो सुंदर, रहस्यमयी और हमेशा दूर रहता है।

‘सैयारा’ से अहान पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, और उनके साथ होंगी अनीत पड्डा, जिन्हें वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई ‘ में शानदार अभिनय के लिए खूब सराहा गया था।

फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Link – https://www.youtube.com/watch?v=0v5eHPfy5Lk

Related posts

रुद्र कुमार अभिनीत देशभक्ति गीत ‘कुर्बान हुई इस मिट्टी में’ रिलीज करेगा टीसीरिज

hindustanprahari

दर्शक मास्क टीवी पर ‘आज़मगढ़’ को देख पाएंगे फ्री

hindustanprahari

Woman Shares Transformation A Year After Taking Up Running

hindustanprahari

Leave a Comment