Business

परिमैच ने भारतीय रैपर डिवाइन के साथ एक्सक्लूसिव मीट-एंड-ग्रीट सेशन का किया आयोजन

Image default
Spread the love

मुंबई। प्रमुख ग्लोबल गेमिंग प्लेटफॉर्म, परिमैच ने अपने ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, भारतीय रैपर डिवाइन के साथ एक एक्सक्लूसिव मीट-एंड-ग्रीट सेशन का शानदार आयोजन किया। मुंबई के ट्रेंडी ‘एंटीसोशल’ वेन्यू में आयोजित इस इवेंट में इन्फ्लुएंसर्स, परिमैच के वीआईपी यूज़र्स और प्रमुख मीडिया एक साथ आकर रोमांचक और ऊर्जावान अनुभव का हिस्सा बने।
35 विशेष मेहमानों के साथ, इवेंट का माहौल गर्मजोशी से भरा हुआ था। डिवाइन अपनी लिरिकल स्टोरीटेलिंग के लिए मशहूर है और मुंबई की जड़ों से जुड़े हुए हैं। उनके एक सेशन से फैन्स और जर्नलिस्ट्स को एक आर्टिस्ट की सोच को समझने का मौका मिला।
सेशन के दौरान, डिवाइन ने अपने करियर के उन खास लम्हों के बारे में बात की, जिससे उन्हें यह सफलता हासिल की। उन्होंने यह भी बताया कि सफलता के बावजूद वह कैसे हमेशा ज़मीन से जुड़े रहते हैं, मुश्किल समय में किस तरह की सोच अपनाते हैं, और उनके हिसाब से मेहनत और किस्मत में से क्या ज्यादा जरूरी है। यह सेशन भारत के सबसे प्रभावशाली म्यूजिक आर्टिस्ट की ज़िंदगी और उनकी मेहनत को जानने का बेहतरीन मौका था।
शाम को मेहमानों को डिवाइन से व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका मिला। इस दौरान, एक लीफलेट साइनिंग सेशन हुआ, उसके बाद मेहमानों को डिवाइन के साथ फोटो लेने का मौका भी मिला। इंफ्लुएंसर्स ने उस पल को कैद किया, फैंस को उनके परिमैच-ब्रांडेड मर्चेंडाइज मिले, और तमाम लोगों ने इस पल को खुलकर जीया। इस दौरान, पूरा माहौल उत्साह से भर गया।
शाम में ताजगी का एहसास जोड़ते हुए, परिमैच ने एक कॉकटेल वर्कशॉप भी आयोजित की, जहाँ मेहमानों ने एक्सपर्ट बारटेंडर्स से परफेक्ट ड्रिंक बनाने की कला सीखी।

Related posts

युवा बिजनेसमैन डॉ निकेश जैन माधानी ने योगेश लखानी को दी बधाई

hindustanprahari

एड्रेस बाय जीएस’ रेमंड रियल्टी ने ठाणे में लॉन्च किया अपना चौथा प्रोजेक्ट

hindustanprahari

महाराष्ट्र में 94% युवा हाई सोशिएटल प्रेशर के बावजूद है आशावाद और आकांक्षाओं से भरपूर – द आईकू (iQOO) क्वेस्ट रिपोर्ट 2024

hindustanprahari

Leave a Comment