Entertainment

इस्लाम में पहली बार अजान देने वाले शख्सियत बिलाल की संघर्ष गाथा

Image default
Spread the love

फिल्म समीक्षा – ”बिलाल”

बैनर – टैग प्रोडक्शन
निर्देशक – खुर्रम एच अल्वी
लेखक – अयमान जमाल
हिंदी निर्माता – अंजू भट्ट और चिरंजीवी भट्ट
चैनल निर्माता – मानसी भट्ट
कलाकार – एडवाले अकिन्नुये,अगबाजे, जैकब लैटिमर, इयान मैकशेन और चाइना ऐनी मैकक्लेन
भाषाएं – हिंदी, तमिल, तेलगू, मलयालम, बंगाली, मराठी
रिलीज चैनल – मास्क टीवी ऐप
स्ट्रीमिंग तिथि – 30 मार्च 2025
रेटिंग – 4.5 स्टार

यह फिल्म हजरत बिलाल की जीवनी से प्रेरित है। इस फिल्म में मूर्ति पूजा का विरोध और एक ईश्वर में अटूट विश्वास को दिखया गया है। यह कहानी हजार साल पहले मक्का शहर में घटी सत्य घटना पर आधारित है। यह फिल्म मुक्त इथियोपियाई गुलाम बिलाल इब्न राबाह की है, जो इस्लाम के पहले मुअज़्ज़िन और पैगंबर हजरत मुहम्मद के करीबी सलाहकार थे। कहानी का नायक बिलाल अपनी माँ और अपनी छोटी बहन घुफ़ैरा के साथ गाँव के बाहरी इलाके में शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करता है। लेकिन एक दिन कुछ सैनिक उसकी माँ को मार देते हैं और दोनों भाई बहन को गुलाम बना लेते हैं।

बचपन में उसे मक्का शहर के सबसे अमीर आदमी उमय्याह को गुलाम के तौर पर बेच दिया जाता है, जो कुरैश के नेताओं में से एक है। उमय्याह एक क्रूर इंसान है और लोगों पर राज करना चाहता है, उसका बेटा सफ़वान भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलता है।

एक दिन, बिलाल एक भूखे बच्चे को मूर्ति के कटोरे से चोरी करने से रोकता है ताकि उसे मक्का के पुजारी के पहरेदारों की पिटाई से बचाया जा सके। वह बदले में लड़के को अपना खाना देता है। उसकी दयालुता को अबू बकर देखता है, जो सभी के लिए समानता में विश्वास करता है और बिलाल में महानता देखता है। हालाँकि, बिलाल को उस पर और उसकी मान्यताओं पर संदेह है, वह ऐसा भविष्य नहीं देख पा रहा है जहाँ गुलामों के साथ उचित व्यवहार किया जाता हो। बिलाल अपने विश्वास को स्वीकार करता है कि केवल एक ईश्वर है। वह यह भी सीखता है कि उमय्या जैसे लोग भी गुलाम हैं, उनका स्वामी लालच है।
हमजा नामक एक योद्धा बिलाल की जान बचाकर उसे तलवारबाजी सीखाकर युद्ध के लिए निपुण बनाया है।
अंत में एक भयानक युद्ध में बिलाल उमय्याह को मार देता है।
मास्क टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिलाल फिल्म इस ईद के मुबारक दिन रिलीज़ होने जा रही है। यह एक एनिमेटेड फिल्म है। यह फिल्म मनोरंजन के साथ समता की सीख देता है कि गुलाम इंसान जंजीरों से नहीं मन से बंधा होता है और यदि कोई मन से स्वच्छंद है तो वही आज़ाद है उसे कोई गुलाम नहीं बना सकता। कोई जंजीर उसे बांध तो सकती है, उसके मन और विचारों को नहीं। इस फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है।
अयमान जमाल द्वारा लिखित इस फिल्म में अभिनेता एडवाले अकिन्नुये-अगबाजे, जैकब लैटिमर, इयान मैकशेन और चाइना ऐनी मैकक्लेन ने मुख्य पात्रों को अपनी आवाज दी है। इस फिल्म के निर्देशक खुर्रम एच अल्वी है। इस फिल्म को पूरा करने में कुल आठ वर्ष लगे और लगभग 250 एनिमेटरों की टीम लगी।
फिल्म बिलाल “अ न्यू ब्रीड ऑफ हीरो” में एक सकारात्मकता के दर्शन होते हैं। अगर इंसान में मानवता, दयालुता, त्याग, वीरता और दृढ़ आत्मविश्वास जैसे गुण हैं तो उसके जीवन में लाख कठिनाई क्यों ना आ जाये उसकी जीत पक्की होती है। यह एनिमेटेड फिल्म हर वर्ग के लोगों के लिए हैं।

गायत्री साहू

Related posts

विशिष्ट हस्तियों को टीनू वर्मा, अनूप सिंह ठाकुर और डॉ निकेश जैन माधानी ने दादासाहेब फाल्के सिने आर्टिस्ट एंड टेक्नीशियन अवार्ड से किया सम्मानित

hindustanprahari

अहमदाबाद के गुजरात युनिवर्सिटी में संपन्न हुई “गुजरात एंटरटेनमेंट एंड मीडिया इंडस्ट्रीज की प्रथम संवाद परिषद

hindustanprahari

गायिका के रूप में अपने कैरियर पर फोकस कर रही हैं सुरभि सिंह

hindustanprahari

3 comments

Leave a Comment