Entertainment

सोशल मीडिया स्टार एंजेल राय, सुपरस्टार देवासी, शाहबाज खान अभिनीत हिंदी वेबसीरीज “घोटाला” का पहला एपिसोड रिलीज

Image default
Spread the love

मुंबई। सोशल मीडिया सनसनी एंजेल राय, सुपरस्टार देवासी, सुप्रिया कार्णिक और बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता शाहबाज खान के अभिनय से सजी हिंदी वेब सीरीज घोटाला का पहला एपिसोड रिलीज कर दिया है। स्ट्रिंग एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित य़ह सीरीज फ्री में एंजेल राय के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर दर्शक देख सकते हैं जिसे काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है।

मुम्बई के इम्पा मे इस हिंदी वेब सीरीज घोटाला को भव्य रूप से लॉन्च किया गया और सीरीज का पहला रोमांचक एपिसोड भी दिखाया गया। इस अवसर पर सोशल मीडिया स्टार एंजेल राय, सुपरस्टार देवासी और बॉलीवुड के विख्यात ऐक्टर शाहबाज खान सहित सीरीज से जुड़ी टीम उपस्थित रही।

सीरीज में एंजिल राय के अलावा सुपर स्टारदेवासी, आदर्श आनंद, आमिर ट्र्ट, सुमित्रा हुडा पेडनेकर, शाहबाज़ खान, सुप्रिया कार्णिक, शिवा रिंदानी ने अभिनय किया है। इस सीरीज के निर्देशक रिंटू चौधरी, निर्माता साक्षी शर्मा, सौरव शर्मा, जूनमोनी कश्यप हैं। कहानी रीता राय की है, पटकथा और संवाद मनीष कौशिक, रीता राय ने लिखे हैं।
शाहबाज खान ने कहा कि सीरीज में वह एक पुलिस अधिकारी के रोल में हैं। एंजेल राय पहले ही सोशल मीडिया की स्टार हैं, घोटाला सीरीज में भी अच्छा काम किया है। बाकी सभी एक्टर ने भी उम्दा अदाकारी की है। आज के नई प्रतिभाशाली कलाकारों से काफी कुछ सीखने को मिलता है।

एंजेल राय सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनका किरदार प्रिया त्यागी स्टार बनना चाहती है, मगर उसकी भाषा, बात करने का तरीका बिंदास है। सीरीज में मेरा किरदार मेरे स्वभाव से बिल्कुल भिन्न है। मैं रियल लाइफ में ऐसी नहीं हूं। शाहबाज सर, सुप्रिया कार्णिक जी जैसे सीनियर के साथ काम करके काफी कुछ सीखा। उम्मीद है कि दर्शकों को य़ह सीरीज पसन्द आएगी। हर शनिवार को इसका नया एपिसोड रिलीज होगा।

सीरीज घोटाला मे संवाद बहुत प्रभावी हैं। ‘ये पैसे के चक्कर में बड़ी मुसीबत ले ली. ‘बड़े सपने की बड़ी कीमत देनी पड़ती है।’

Related posts

एक्ट्रेस सीमा मीना अभिनीत एलबम “ओ मेरे हमदम” का वीडियो रिलीज

hindustanprahari

“एहसास” संजय सहानी और डॉ. संजीदा खानम की कला प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर

hindustanprahari

AAFT नोएडा में छात्रों के बीच कपकपी का प्रमोशन करने पहुंचे तुषार कपूर

hindustanprahari

Leave a Comment