lifestyle

मेमोरी कोच व मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. महेश गौड़ को ‘पद्मश्री सम्मान’ पुरुस्कार

Image default
Spread the love

मुंबई। डॉ. महेश गौड़, जो भारत के सबसे बड़े मेमोरी कोच और विश्व रिकॉर्ड धारक हैं, को प्रतिष्ठित ‘पद्मश्री सम्मान’ पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया हो।
राजस्थान के नागौर जिले के एक छोटे से गाँव पालीयावास के रहने वाले डॉ. गौड़ पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं और उनके पास 11 डिग्रियाँ हैं। हाल ही में, उन्होंने 100 से अधिक छात्रों को पूरी किताब पेज नंबर सहित याद करवाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। उनकी बनाई मेमोरी तकनीकें पूरी तरह से वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित हैं, जिससे कोई भी व्यक्ति किसी भी विषय को आसानी से याद कर सकता है।
उनकी शिक्षा अजमेर में चाचा-चाची के सानिध्य में हुई और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मुंबई आ गए। आज वे भारत के सबसे बड़े मेमोरी कोच और मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर हैं।
डॉ. गौड़ GST विशेषज्ञ भी हैं और मुंबई सहित कई शहरों में GST सेमिनार आयोजित करते हैं। वे अब तक 1.5 लाख से अधिक CA और CS छात्रों को पढ़ा चुके हैं और 10,000 से अधिक छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की है।
उन्होंने 15 से अधिक पुस्तकें GST और अन्य विषयों पर लिखी हैं। वे अपने पिता को अपना आदर्श मानते हैं और माँ के बताए मार्ग पर चलना अपना धर्म समझते हैं। उनकी टीचिंग और ट्रेनिंग शैली ऐसी है कि छात्र बातचीत में ही विषय को पूरी तरह याद कर लेते हैं।
उनकी मेमोरी तकनीकों ने पूरे भारत में क्रांति ला दी है और वे राजस्थान और महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें ‘इंडो इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है और मार्च में ‘किर्गिस्तान रिपब्लिकन अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

3 Books to Help You Create a New Lifestyle that Lasts

hindustanprahari

रोगग्रस्त लोगों की सेवा और इलाज के लिए हरदम आगे रहते हैं अक्षय सोनकांबले

hindustanprahari

13वीं राष्ट्रीय वसई-विरार महापौर मैराथन 13 दिसंबर को होगी; 15 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीकरण

hindustanprahari

8 comments

Leave a Comment