City

एक्ट्रेस और सोशल वर्कर अनु अग्रवाल ने की स्पेशल चिल्ड्रन का उत्साहवर्धन

Image default
Spread the love

मुंबई। सुपरहिट संगीतमय फिल्म आशिकी की हीरोइन अनु अग्रवाल ने 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के अवसर पर चर्चगेट (मुंबई) में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में स्पेशल चिल्ड्रन (शारीरिक और मानसिक रूप से दुर्बल बच्चें) और कई स्कूल के बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजक द्वारा बच्चों के मनोरंजन के लिए जादूगर का खेल और कई उत्साह वर्धक खेलों की व्यवस्था की गई थी। साथ ही बच्चों के लिए टैटू और फ़ोटो गैलरी थी।
अनु अग्रवाल ने कहा कि वह कई वर्षों से अपने एनजीओ अनु अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से बच्चों के हितार्थ काम करती आई हैं। अन्नु अग्रवाल ने बच्चों के बीच अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते बताया कि वैलेंटाइन डे पर सभी अपना प्यार जताते हैं, मैं भी बच्चों से बहुत प्यार करती हूं इसलिए वैलेंटाइन डे के अवसर पर बच्चों की खुशी के लिए हर वर्ष कार्यक्रम रखती हूं। साथ ही यह कहा कि वह दिखावे से दूर रहती है मगर समय की मांग के कारण मीडिया का साथ चाहती है ताकि लोग दिव्यांग बच्चों के मनोरंजन और उनके हितार्थ कार्य करने हेतु आगे आएं।
ज्ञात हो कि अनु अग्रवाल फिल्म आशिकी में एक भोली भाली कॉलेज गर्ल का रोल निभाई थी उसके बाद उन्होंने फिल्म खलनायिका में नेगेटिव भूमिका निभाकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दी थी।
एक लंबे अंतराल के बाद अनु अग्रवाल अभिनय की दुनिया में फिर सक्रिय होने जा रही हैं।

  • गायत्री साहू

Related posts

मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला! जीनियोलॉजी समिति का कार्यकाल 2026 तक बढ़ाया !

hindustanprahari

रॉनी रोड्रिग्स ने पुलिस इंस्पेक्टर विजय मड़ाये के रिटायरमेंट और जन्मदिन को किया सेलिब्रेट

hindustanprahari

वृद्धाश्रम की मदद के लिए मुंबई में होगा एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड

hindustanprahari

Leave a Comment