City Politics religion-spirituality

सीआरएमएस ने मनाया संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम

Image default
Spread the love

सीआरएमएस ने मनाया संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम एन एफ आई आर के सहायक महासचिव डॉ प्रवीण बाजपेई की अध्यक्षता में आयोजित विशाल सभा

मुंबई : सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ देश के सभी महापुरुषों को समयानुरूप उनको याद करके उन सभी का आशीर्वाद लेने में अग्रसर रहता है। इसी तरह आज देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर सीआरएमएस द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा मुख्यालय `संघ सदन’ दादर के परिसर में संघ के अध्यक्ष डॉ प्रवीण बाजपेई ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि रेल परिवार के हर व्यक्ति के साथ संगठन प्रत्येक समास्या का निवारण कर उसकी सहायता के संकल्पित है
इस दौरान संघ के अध्यक्ष मुख्यालय के पदाधिकारी एवं दादर शाखा के सभी पदाधिकारियों ने बोधिसत्व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जी के फोटो पर माल्यार्पण कर तथा उन्हें पुष्प चढ़ाकर हृदय पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनका आशीर्वाद लिया।
तत्पश्चात सी आर एम एस द्वारा इस महापरिनिर्वाण दिवस पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को वडा पाव वितरण किया गया।
इस अवसर पर CRMS अध्यक्ष डॉ प्रवीण बाजपेई, कार्यकारी अध्यक्ष वि.के सावंत व अनिल महेंद्रू, कोषाध्यक्ष आर.जी निंबालकर सहित मुंबई मंडल के पदाधिकारी दादर शाखा के अध्यक्ष सचिव, आर बी चतुर्वेदी (जोनल मीडिया सलाहकार) सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ सहित सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहें साथ रेलवे के सभी संयुक्त पैनल के पदाधिकारियों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त जिन्होंने बड़ी मेहनत के साथ के साथ काम किया।

Related posts

लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ जगन्नाथराव हेगड़े ने टीचर्स डे पर 70 शिक्षकों को किया सम्मानित

hindustanprahari

Staples Has Discounted The iPad Mini 4 By $100

hindustanprahari

The Classic ‘Jeans & A Nice Top’ Look Is Making A Comeback

hindustanprahari

Leave a Comment