City

सामाजिक संस्था “प्रेरणा” द्वारा स्टार इंडियन आइकॉन अवार्ड का आयोजन, मुख्य अतिथि रहीं उपासना सिंह

Image default
Spread the love

मुंबई। अंधेरी के मुक्ति कल्चरल हब ऑडिटोरियम में फिल्मी, आर्थिक, सामाजिक जगत की मशहूर हस्तियों के बीच इंडियन आइकॉन अवार्ड 2024 का सफल आयोजन 27 जुलाई को किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था “प्रेरणा सोशल डेवलपमेंट एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. पलविंदर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि यह संस्था पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली में 11 हजार जरूरतमंद बच्चो को स्कूली शिक्षा से लेकर 12 वी क्लास तक की शिक्षा निःशुल्क देने के साथ साथ उनके रहने खाने से लेकर नोटबुक वितरण और पठन पाठन की सभी सुविधा मुहैया कराती है।

यह संस्था अभी तक आर्थिक रूप से कमजोर 11 हजार बच्चों की आर्थिक मदद कर के उनकी स्कूल की फीस भर चुकी है और आने वाले समय में संस्था का संकल्प है कि पूरे देश के गरीब बच्चे जो पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, उनकी संस्था मदद करेगी। यह संस्था समय समय पर समाज के हर क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले लोगो को अवार्ड देकर सम्मानित भी करती रही है।

इसके पहले संस्था दिल्ली और हरियाणा में अच्छा कार्य करने वाले विभिन्न लोगो को सम्मानित भी कर चुकी है। इसी कड़ी में इस संस्था ने मुंबई में स्टार इंडियन आइकॉन अवार्ड सीजन -3 का आयोजन भव्य रूप से किया, इस पूरे इवेंट का मैनेजमेंट सेलिब्रिटी मैनेजर प्रमोद सिंह ने सफलतापूर्वक किया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सेलिब्रिटी एक्ट्रेस उपासना सिंह ने शिरकत की। इनके अलावा इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर गिरीश थापड़, एक्ट्रेस नीतू पांडेय, एक्टर नितिन समेत बॉलीवुड के कई आर्टिस्ट ने भाग लिया। इस शो को एक्ट्रेस एवं एंकर रेखा चौधरी और टीवी एक्टर व एंकर सिद्धार्थ ढांडा ने होस्ट किया।

Related posts

MRVC द्वारा मुंबई उपनगरीय रेलवे कार्य प्रगति पथ पर – सुनील उदासी, सीपीआरओ/एमआरवीसी

hindustanprahari

गैरजिम्मेदार ठेकेदारों-अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग

hindustanprahari

हर संसदीय क्षेत्र से एक गऊ सांसद बनाएंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज

hindustanprahari

Leave a Comment