City

राजभवन में अथर्व फाउंडेशन द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों के पूर्व सैनिकों और शहीद जवानों के परिवार के लिए तीन एंबुलेंस की भेंट

Image default
Spread the love

मुंबई। 26 जुलाई ‘कारगिल विजय दिवस’ की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुंबई के राजभवन में अथर्व फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां राज्यपाल रमेश बैस, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बोरीवली के विधायक सुनील राणे, सेना अधिकारी तथा अथर्व फाउंडेशन की वाईस चैयरमेन वर्षा राणे की उपस्थिति रही।
अथर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष तथा बोरीवली के विधायक सुनील राणे के द्वारा एम्बुलेंस डोनेट करके पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए समर्थन बढ़ाया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा के राज्य सैनिक बोर्डों को सशस्त्र बलों में सेवा देने वाले सभी बहादुर सैनिकों के लिए स्वास्थ्य देखभाल और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में सुधार करने का लक्ष्य दिया है। अथर्व फाउंडेशन पिछले वर्षों में मणिपुर, असम, सिक्किम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के राज्य सैनिक बोर्डों को पहले ही एम्बुलेंस डोनेट कर चुके हैं।
अथर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष तथा बोरीवली के विधायक सुनील राणे ने इस अवसर पर कहा कि मैं सभी शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। तथा मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा में रहनेवाले हमारे सैनिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों की सेहत को ध्यान में रखते हुए हम इस सेवा को प्रदान कर रहे हैं। साथ ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ इस अभियान के तहत बेटियों को आगे बढाने के लिए शिक्षा क्षेत्र में ऊंचाई छूने के लिए हम लैपटॉप का भी वितरण कर रहे हैं। इसके अलावा अथर्व फाउंडेशन की ओर से मेघालय के शिलॉन्ग में एक सेंटर खुल रहा है। ताकि वहां बसे हमारे देशवासियों की सेवा का मौका मिले। यह कार्यक्रम उन बहादुर आत्माओं के प्रति हमारे देश की कृतज्ञता को रेखांकित करता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है, और यह हमारे पूर्व सैनिकों के कल्याण का समर्थन करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

Related posts

“आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार 2023” से सम्मानित हुईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा

hindustanprahari

मानसून की पहली बारिश बनी आफत: अलग-अलग हादसों में 13 लोगों की हुई मौत

hindustanprahari

लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट के सुर संगम कॉन्सर्ट में राजकपूर के गीत गाएंगे सुरेश वाडकर

hindustanprahari

Leave a Comment