City

दिवा में धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव

Image default
Spread the love

ठाणे । भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव राष्ट्रीय परशुराम सेना की ओर से बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम भीमाशंकर महादेव मंदिर परिसर टाटा पावर रोड धर्मवीर नगर दिवा (पूर्व) में संपन्न हुआ। इस समय संगीतमय सुन्दरकाण्ड के पाठ के साथ सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। हर वर्ष की तरह इस साल भी राष्ट्रीय परशुराम सेना की ओर से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव दिवा शहर में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के जयघोष के साथ हुई। इस अवसर पर नाना म्यूजिकल ग्रुप की ओर से संगीतमय सुन्दरकाण्ड के साथ एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिन्हे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय परशुराम सेना के महाराष्ट्र अध्यक्ष सचिन चौबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आये अतिथि सूर्यकुमार तिवारी, एआईएम लैब के ऑनर अमित त्रिवेदी, पत्रकार अजीत त्रिवेदी के साथ वहां मौजूद अन्य घणमान्यों का सत्कार राष्ट्रीय परशुराम सेना के दिवा शहर अध्यक्ष संतोष तिवारी, केडी मिश्रा, सुशील पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर के के शुक्ला, भूपेंद्र मिश्रा राजेंद्र पांडेय, सत्य प्रकाश मिश्रा, अनुराग चौबे, नीलम मिश्रा, पूनम तिवारी, पंकज पांडे, संतोष उपाध्याय, शिव प्रकाश चौबे, बालमुकुंद शुक्ला, मृत्युंजय शुक्ला, लाला मिश्रा, सूर्यकांत मिश्रा, पंकज पांडेय, अरुण मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में परशुराम भक्त मौजूद रहे। महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

35 वें वसई तालुका कला खेल महोत्सव क्रिकेट पट्टू संजय बांगड़ और निर्माता निर्देशक केदार शिंदे ने वसई तालुका कला खेल का उद्घाटन किया

hindustanprahari

Now, More Than Ever, You Need To Find A Good Travel Agent

hindustanprahari

MRVC ने नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर एलिवेटेड डेक के जरिए 2 ब्रिज को जोड़ने का निर्माण कार्य किया पूरा

hindustanprahari

Leave a Comment