City

बीएनआई नवी मुंबई द्वारा वाशी एक्जीबिशन ऑडिटोरियम में सखी कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न

Image default
Spread the love

नवी मुंबई। 27 मार्च की शाम वाशी के एग्जीबिशन ऑडिटोरियम में सखी कार्यक्रम का आयोजन बीएनआई नवी मुंबई द्वारा गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
बीएनआई की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नीता चौहान की एक खूबसूरत पहल और समाज में नारी शक्ति, नारी सशक्तिकरण का रूप देखने को मिला। चालीस महिलाओं को एक मंच पर लाकर नीता चौहान ने उनकी सोच, लगन, कर्मठता को उजागर किया। नारी न केवल घर को बल्कि वह उद्योग भी बड़ी कुशलता से संभालती है। घर परिवार का ख्याल रखकर वह समाज में अपना बहुमूल्य योगदान देती है। इसी विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं का जीवन उन्होंने अपने शब्दों द्वारा बुना और एक किताब का रूप दिया जो समाज में महिलाओं को एक दिशा और प्रेरणा देगी। सखी पुस्तक का लोकार्पण उज्ज्वला सतीश हावरे के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ जो कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी जीवनी सुनाकर महिलाओं को मोटिवेट किया। बीएनआई के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पंकज हरवंश ने उपस्थित लोगों को समझाते हुए कहा कि बीएनआई प्लेटफार्म पर महिलाओं को व्यवसाय में किस प्रकार सहयोग मिलता है, कैसे उनका हौसला बढ़ता है, यहां पर लोग कैसे सफल होते हैं और किस तरह काम करते हैं।
सखी कार्यक्रम का संयोजन डॉ अश्विन पाण्डेय ने बहुत ही खूबसूरती से किया। चालीस महिलाओं द्वारा फैशन शो बहुत सुंदर ढंग से कोरियोग्राफ किया गया था। मंच संचालन डॉ अश्विन पाण्डेय और तसलीम ने उत्साहपूर्वक किया।
नीता चौहान ने कहा कि यह शुरुआत है, हम समाज में इस तरह महिलाओं की खोज कर उनको समाज के सामने पुस्तक का रूप देकर सबके सामने लाते रहेंगे और महिलाओं में जागरूकता तथा नई दिशा देते रहेंगे। कार्यक्रम के संपन्न होने के पश्चात सबने नीता चौहान और डॉ अश्विन पाण्डेय को बधाइयां दी।
जो भी महिलाएं और पुरुष अपने व्यवसाय को ऊंचाई पर देखना चाहते हैं वे बीएनआई से जुड़े और अपने सपने साकार करने के लिए नीता चौहान से 7738785858 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
पुस्तक में अपनी जगह बनाने वाली कर्मठ महिलाओं के नाम डॉ. असीम हरवंश, ज्योति राणे, अस्मिता चौहान, सृष्टि कोठावडे, ऐश्वर्या मोहिते, आसमा खान, आस्था देशमुख, अवनीत तलवार, फातमा खान, हरमीत कौर मुंडे, जानवी केसवानी, जय थानेकर, किरणदीप कौर, कोमल दवे, एडवोकेट ममता जाजू, डॉ मीतू कुमारी, नलिनी चस्कर, निधि नंदू, निवा जी यूसुफ, नुजहत डांडेकर, डॉ. नुजहर जहरसी, पूनम लामा, प्रमोदिनी शेट्टी, प्रीति रंगा, प्रीति उप्पल, प्रियंका धीर, रीमा ठक्कर, सबा कुरेशी, सकीना नेसवंकर, सारिका पाटिल धूमल, सीमा दुरेजा, सीमा त्रिवेदी, शांति इयाप्पन, शहजिन नाईक, श्रद्धा संभाग, स्नेह गुप्ता, सोनल जितिया, डॉ सोनाली कावथेकर, सोनिया कुरलकर, एडवोकेट सुधा स्वामी, सुनंदा टेंबुलकर, सुप्रिया सावंत, वसुंधरा जाकर, विमला नंदाकुमारी हैं।

  • संतोष साहू

Related posts

मुंबई उपनगरीय रेल के कायाकल्प को मिलेगी गति: तीन रेलवे उत्पादन इकाइयों मेंएक साथ होगा 238 एसी रेकों का निर्माण

hindustanprahari

“डेनरॉन बनाम ब्लिस कंसल्टिंग: आरोपों और राजनीतिक साज़िशों के बीच कानूनी गाथा गहराती गई”

hindustanprahari

केरल में विस्फोट के बाद मुंबई में हाई अलर्ट ! बढ़ाई गई नरीमन हाउस की सुरक्षा

hindustanprahari

Leave a Comment