Entertainment

एक नई कलाकृति के माध्यम से एक भावी पिता का समाज से ‘एक सुलगता सवाल…’

Image default
Spread the love

मुंबई। जल्द आ रही है एक भावी पिता की कहानी जो सीधे समाज से पूछती है कि क्या समाज में बालिकाओं की, कन्याओं की, लड़कियों की हिफ़ाज़त हो सकती है और क्या मेरी बेटी इस समाज में सुरक्षित रहेगी?
‘एक सुलगता सवाल…’ प्रभु कुंज प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित है और सोनी की क्राइम पेट्रोल सीरियल के प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक प्रदीप दलवी द्वारा लिखित और निर्देशित है। प्रदीप दलवी ने इस संवेदनशील विषय को बहुत बख़ूबी से स्क्रीन पर पेश करने की कोशिश की है और उनकी ये पेशकश सभी दर्शकों के दिल को ज़रूर छू जायेगी।
इस विषय को उन्होंने बड़ी नाजुक, नाटकीय और भावनात्मक ढंग से पेश किया है और अपने कलात्मक तरीके से परदे पर लाने का बहुत बढ़िया प्रयास किया है। साथ ही शॉर्ट फिल्म का छायांकन सचिन लोखंडे ने किया है।
प्रसिद्ध अभिनेता सुनील गोडबोले, चैतन्य सरदेशपांडे और प्रदीप पटवर्धन ने अपनी भूमिकाएँ निभाई हैं जो कहानी के साथ न्याय करती है। साथ ही एक्ट्रेस सुप्रिया गायगे, ज्योत्सना विल्सन और ज्योति निसाल भी अहम किरदार में नजर आएंगी। यह लघु फिल्म राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रसिद्ध फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएगी और दर्शकों के मन में एक ज्वलंत विचार पैदा करेगी।
आशा है कि समाज में इस सुलगते विषय पर बनी इस लघु फिल्म को प्रेक्षक अपना प्यार देंगे और इस कलात्मक लघु फिल्म को सराहेंगे और कामयाबी की ओर ले जायेंगे।

Related posts

‘कलिंका’ में एक बेहद शक्तिशाली, रहस्यमयी और ग्लैमरस महिला तांत्रिक की भूमिका में दिखेगी पूनम

hindustanprahari

रॉनी रॉड्रिग्स द्वारा आयोजित दिवाली स्नेह मिलन समारोह में मीनाक्षी शेषाद्रि, राहुल रॉय और दीपक तिजोरी की उपस्थिति

hindustanprahari

सिंगर नीलम नारायण की “मीठे मीठे इश्क की” सफलता के बाद “मुझे तुमसे मोहब्बत हुई है” बहुत जल्द होगी रिलीज

hindustanprahari

Leave a Comment