Business

‘घर के खाने में खुशियों की तलाश’ फॉर्च्यून का नया ब्रांड कैम्पेन

Image default
Spread the love

‘घर का खाना, घर का खाना होता है’ – घर की अच्छाई का कोई विकल्प नहीं है

मुंबई। भारत की अग्रणी खाद्य और एफएमसीजी कंपनी, अदाणी विल्मर ने अपने प्रमुख खाद्य तेल ब्रांड फॉर्च्यून के लिए नवीनतम ब्रांड कैम्पेन को लॉन्च किया है। इस कैम्पेन का टाइटल है-‘घर का खाना घर का खाना होता है!’ इस कैम्पेन में घर में बने खाने के फायदे गिनाए गए हैं और यह साबित किया गया है कि प्यार से तैयार किए गए भोजन से जो तसल्ली मिलती है, वो बेमिसाल है। साथ ही, यह खाना आपको पूरी तरह पोषण भी प्रदान करता है।

ओगिल्वी इंडिया द्वारा तैयार और जाने-माने एड गुरू पीयूष पांडे ने इस कैम्पेन की कल्पना की है। कैम्पेन की कहानी एक रेस्तरां सेटिंग में सामने आती है। जैसे ही ग्राहक रेस्तरां के मेनू का अवलोकन करते हैं, उन्हें लिखा नजर आता है- ‘भरवा बैंगन’ – विश्व की सर्वश्रेष्ठ रेसिपी! यह पढ़ते ही ग्राहक यादों के गलियारे में खो जाता है और यादों का यह कारवां उसे अपनी माँ की रसोई एहसास दिलाता है I

घर में पकाए गए व्यंजनों के दृश्यों, ध्वनियों और सुगंध को कैद करते हुए, नायक फॉर्च्यून सोया हेल्थ ऑयल और फॉर्च्यून कच्ची घाणी सरसों के साथ भोजन तैयार करने की उस खूबसूरत यात्रा को स्पष्ट रूप से याद करता है। इस दौरान वह न केवल पुरानी यादों को जागृत करता है, बल्कि दर्शकों के बीच एक नया एहसास भी जगाता है। एहसास इस बात का कि ‘सच्ची संतुष्टि घर के खाने में ही मिलती है!’’

श्री मुकेश मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट-सेल्स एंड मार्केटिंग, अदाणी विल्मर कहते हैं,‘‘दरअसल हमारा उद्देश्य लोगों को खाना पकाने और घर के बने व्यंजनों का स्वाद लेने के आनंद को फिर से खोजने और इसके साथ ही अपने प्रियजनों के साथ मजबूत बंधन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना है। फॉर्च्यून में, हमारा मानना है कि घर पर खाना बनाना सिर्फ भोजन तैयार करने से कहीं अधिक है; यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे सिर्फ महसूस की किया जा सकता है।’’

पीयूष पांडे, मुख्य सलाहकार, ओगिल्वी इंडिया कहते हैं,‘‘फॉर्च्यून ने लगातार अपने संदेश – ‘घर का खाना, घर का खाना होता है’ के साथ घर पर खाने की खुशियों का जश्न मनाया है। इसीलिए हमने एक रेस्तरां की पृष्ठभूमि में घर के बने भोजन के बारे में फॉर्च्यून के इस विचार को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया। हमें उम्मीद है कि यह कहना कि ‘घर का खाना, घर का खाना होता है’ बड़े पैमाने पर लोकप्रिय होगा और आने वाले वर्षों तक लोगों के दिमाग में रहेगा।’’

घरेलू खाना पकाने को बढ़ावा देने के लिए फॉर्च्यून का समर्पण उपभोक्ताओं को स्वस्थ और अधिक संतुष्टिदायक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के मिशन के साथ जुड़ा हुआ है। घर पर बने भोजन की सराहना को प्रोत्साहित करके, ब्रांड पारंपरिक पाक प्रथाओं और पारिवारिक मूल्यों के लिए नए सिरे से सराहना को बढ़ावा देना चाहता है। फॉर्च्यून के ब्रांड कैम्पेन के साथ घर में बने भारतीय भोजन का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल हों, क्योंकि ‘घर का खाना, घर का खाना होता है’ – घर की अच्छाई का कोई विकल्प नहीं है!

Related posts

क्या आप जानते हैं आईटीआर फाइल करने के फायदे? लोन से लेकर रिफंड तक मिलते हैं कई बेनेफिट्स

hindustanprahari

कांदिवली में आदित्य आई क्लिनिक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन

hindustanprahari

Staples Has Discounted The iPad Mini 4 By $100

hindustanprahari

Leave a Comment