Entertainment

वर्ल्ड बैंक में ह्यूमन डेवलपमेंट की वीपी ममता मूर्ति से मिली शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी को सराहना

Image default
Spread the love

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी ने वर्ल्ड बैंक में ह्यूमन डेवलपमेंट की वीपी ममता मूर्ति के दिल को छुआ, पोस्ट शेयर कर की तारीफ

राजकुमार हिरानी ने फिल्म डंकी के साथ दर्शकों को एक बेहद प्यारी कहानी से रूबरू कराया है, जो देश के लिए हमारे प्यार, दोस्ती और पुरानी यादों की कहानी पेश करती है। जबकि फिल्म ने अपनी कहानी के साथ लोगों के दिलों को छू लिया, वहीं इसने सिर्फ दर्शकों से ही नहीं बल्कि दुनिया भर के मशहूर हस्तियों से भी प्यार पाया है। इसका सबूत एक बार फिर तब से सामने आया है जब हाल ही में विश्व बैंक में ह्यूमन डेवलपमेंट की वीपी ममता मूर्ति ने फिल्म की तारीफ की।

ह्यूमन डेवलपमेंट के लिए वर्ल्ड बैंक की वीपी, ममता मूर्ति ने अपने सोशल मीडिया पर डंकी देखने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – हिंदी फिल्म डंकी देखने में मजा आया, जो तीन दोस्तों के बारे में है, जो छात्र वीजा हासिल करने में असफल होने के बाद यूके के लिए एक खतरनाक अवैध मार्ग चुनते हैं। दिल छू लेने वाली, ट्रैजिक और फनी यह वास्तव में माइग्रेशन, रिफ्यूजी और सोसाइटीज पर #WDR2023 के संदेशों को घर तक पहुंचाती है।

डंकी के लिए यह वाकई एक उल्लेखनीय जीत है क्योंकि रिलीज के इतने महीनों बाद भी फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है। जहां फिल्म को बड़े पर्दे पर शानदार प्रतिक्रिया मिली, वहीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने पर भी इसे बहुत प्यार मिला और इसने नंबर 1 पर अपनी पोजीशन मजबूत कर ली।

डंकी में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, ​​तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी को बड़े पर्दे पर दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी।

Related posts

स्वाभिमानी, बबली, बेबाक और खुशमिज़ाज स्वभाव की व्यक्तित्व है पूजा मिश्रा

hindustanprahari

एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘युध्रा’ में अनुभा अरोरा की महत्त्वपूर्ण भूमिका

hindustanprahari

आध्यात्मिक समर्पण के साथ फिल्म ‘बोलो राधे राधे’ से जुड़े स्वामी रसराज कृष्णदास

hindustanprahari

Leave a Comment