Entertainment

चट्टान फिल्म में है जबरदस्त एक्शन के साथ सुमधुर गीत संगीत : सुदीप डी. मुखर्जी

Image default
Spread the love

चट्टान फिल्म में है जबरदस्त एक्शन के साथ सुमधुर गीत संगीत : सुदीप डी. मुखर्जी

फिल्म ‘चट्टान’ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्माता निर्देशक व सभी कलाकार ने साझा किया अपना अनुभव

मुम्बई। पब्लिक सिनेमाघरों में तभी जाकर फिल्में देखना पसंद करता है जब उसे लगता है कि यहां मुझे पूरा मनोरंजन मिलेगा और मेरा पैसा वसूल होगा।
फिल्मों के कई दर्शक वर्ग होते हैं जिन्हें भिन्न भिन्न विधाओं की फिल्में पसंद आती है। फिल्ममेकर भी जनमानस को ध्यान में रखकर फिल्म निर्माण करते हैं।
ऐसे ही एक फिल्ममेकर हैं सुदीप डी. मुखर्जी जिनकी फिल्म ‘चट्टान’ 22 सितम्बर 2023 को पूरे भारत में रिलीज़ के लिए तैयार है।
यह फिल्म दमदार डायलॉग, सुमधुर गीत संगीत के साथ जबरदस्त एक्शन के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
रिलीज से पहले इस फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस स्टार प्रिव्यूव थियेटर अंधेरी, मुम्बई में रखी गई। जहाँ निर्देशक सुदीप मुखर्जी के साथ निर्माता व अभिनेत्री रजनिका गांगुली, जीत उपेंद्र, तेज सप्रू, बृज गोपाल, शिवा और पीआरओ सतीश कंवल उपस्थित रहे।
7 स्टार क्रिएटिव इंटरनेशनल द्वारा निर्मित फिल्म ‘चट्टान’ की निर्मात्री रजनिका गांगुली हैं और फिल्म की कहानी, कथा, पटकथा, डायलॉग लेखन के साथ साथ सुदीप डी. मुखर्जी ने कोरियोग्राफी, एडिटिंग और डायरेक्शन का भार भी अपने कंधों पर रखा है। तो वहीं फिल्म के कार्यकारी निर्माता के. वी. गुरुप्रसाद, एक्शन डायरेक्टर हीरा यादव, मुख्य सहायक निर्देशक अनिल आर. पांडेय, बैकग्राउंड संगीतकार कमल सिंह भूनावत और प्रचारक सतीश कंवल हैं।
फिल्म में रंजीत सिंह नामक एक पुलिस की भूमिका निभाने वाले मुख्य अभिनेता जीत उपेंद्र बड़े उत्साह के साथ बताते हैं कि 90 के परिवेश को हूबहू पेश करने के लिए सभी पात्रों के बॉडी लैंगुएज, ड्रेसअप, डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और म्यूजिक सभी पक्ष को उसी स्तर पर रखा गया जिससे दर्शकों को नब्बे का दौर लगे।
जीत उपेंद्र बताते हैं कि सुदीप दा सुलझे हुए निर्देशक तो हैं ही पर इंसान भी कमाल के हैं। शूटिंग का माहौल बिलकुल घरेलू रहा। उनकी स्क्रिप्ट एप्रोच, शार्ट डिवीज़न, शॉट एंगल्स सब कुछ स्पष्ट रहता है।
अन्य कलाकारों के अनुसार सुदीप स्वयं कमाल के कलाकार हैं क्योंकि मेकिंग के दौरान वे हर किरदार में समा जाते हैं।
सुदीप को संगीत की गहरी समझ है इसीलिए चट्टान का एक एक गाना उम्दा बना है जिसमें दो रोमांटिक गीत कुमार शानू ने गाये हैं। सभी गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की सिचुएशन के अनुरूप है। चट्टान पूर्णतः नब्बे के दशक की म्यूजिकल फिल्म साबित होगी।
सुदीप डी. मुखर्जी बताते हैं कि यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। 90 के दौर में मध्यप्रदेश में एक ईमानदार निर्भीक पुलिस वाले को एक रसूखदार दबंग आदमी से डटकर सामना करना पड़ा था। इसे मैं एक फिल्म के रूप में समाज के सामने लाना चाहता था और आज मैं कामयाब हुआ हूँ।
रही बात कलाकारों की तो जीत उपेंद्र ने स्क्रिप्ट सुनते ही तुरन्त हामी भर दिया। वहीं जब बृज गोपाल जी से अचानक भेंट हुई तो उनसे अपनी फिल्म में एक रोल के लिए आग्रह किया लेकिन वे एक बार मिलने के लिए बोले। फिर एक दिन उन्हें नरेशन दिया तो वे बहुत खुश हुए क्योंकि इस बार उन्हें पॉजिटिव रोल जो मिल रहा था। शिवा से फोन पर बात हुई तो वे भी एकदम राजी हो गए। तेज सप्रू जी ने मेन विलेन बनना खुशी से स्वीकार कर लिया। ये सभी दिग्गज वरिष्ठ कलाकारों का पूरा सहयोग मिला जिससे शूटिंग में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई।
बाद में फिल्म प्रचारक सतीश कँवल ने सभी कलाकारों की उपस्थिति में चट्टान के दूसरे भाग के पोस्टर का अनवारण किया और निर्देशक सुदीप डी. मुखर्जी ने बताया कि इस फिल्म में 2015 की कहानी दिखाई जाएगी।

  • संतोष साहू

Related posts

संघर्ष कर रहे नए कलाकारों के लिए आरती मित्तल का संदेश है प्रेरणादायक

hindustanprahari

Why Hasn’t A Woman Run The New York Times Styles Section

hindustanprahari

लता मंगेशकर के साथ काम करने वाले संगीतकार शिखर संतोष ने बनाया रोमांटिक सॉन्ग

hindustanprahari

Leave a Comment