State

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने किया बुद्धांजलि के मालिक कैलाश मासूम को सम्मानित

Image default
Spread the love

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने किया बुद्धांजलि के मालिक कैलाश मासूम को सम्मानित

कोलकाता। बुद्धांजलि मार्ट और बुद्धांजलि आयुर्वेद कंपनी के मालिक कैलाश मासूम को हाल ही में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बॉस ने इंटरनैशनल बुद्धा पीस अवार्ड से सम्मानित किया।
बता दें कि पश्चिम बंगाल के राजभवन में मैत्री पीस फाउंडेशन द्वारा इंटरनैशनल बुद्धा पीस अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें राज्यपाल डॉ. सी.वी, आनंद बॉस ने लोकसभा सांसद मुकेश राजपूत, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और मंत्री डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, पद्मभूषण एवं गायक उदित नारायण और बुद्धांजलि आयुर्वेद कंपनी के मालिक कैलाश मासूम को इंटरनैशनल बुद्धा पीस अवार्ड से सम्मानित किया।
ग़ौरतलब है कि बुद्धांजलि आयुर्वेद के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय भूमिका निभा रही है। बहुत कम समय में बुद्धांजलि ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।
कोलकाता के राजभवन में हुए इस कार्यक्रम के आयोजक बुद्धिस्ट मोंक सुरजीत बरुआ थे जो सिक्किम में कई अनाथ आश्रम का संचालन करते हैं।

Related posts

मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला! जीनियोलॉजी समिति का कार्यकाल 2026 तक बढ़ाया !

hindustanprahari

DriveShare Lets You Rent Your Dream Car From A Car Collector

hindustanprahari

एनसीबी अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह पर गिरी मुम्बई हाई कोर्ट की गाज

hindustanprahari

Leave a Comment