Business

उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की नई शाखा विरार में शुरू

Image default
Spread the love

इसके साथ ही बैंक की महाराष्ट्र में 69 शाखाएं और देश में 836 शाखाएं हो गईं

मुंबई – उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (यूएसएफबीएल या बैंक) ने विरार क्षेत्र में अपनी नई शाखा की शुरूआत की। यह शाखा महाराष्ट्र की 69वीं शाखा है जबकि इस नई शाखा के साथ ही, बैंक की देश भर में अब कुल 836 शाखाएं हो गई हैं। बैंक के विरार क्षेत्र के ग्राहक अब बैंक की सभी सेवाएं जैसे सेविंग बैंक अकाउंट, करेंट अकाउंट, फिक्स्ड डिपाजिट और आवर्ती जमा (रेकरिंग डिपाजिट) की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

बैंक की विरार शाखा के उद्घाटन समारोह के अवसर पर बोलते हुए उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के एमडी और सीईओ गोविंद सिंह ने कहा, “विरार एक महत्वपूर्ण कारोबारी क्षेत्र है और हमें खुशी है कि हम मुंबई के इस उभरते क्षेत्र में अपनी नई शाखा का उद्घाटन कर रहे हैं। इस शाखा के खुल जाने से विरार क्षेत्र के रहिवासियों को बैंक के वित्तीय उत्पादों का लाभ उठाने में सुविधा होगी। विरार क्षेत्र के ग्राहक बैंक द्वारा दी जाने वाली सभी गुणवत्ता वाली सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।’’

बैंक के पास आज ग्राहकों के लिए तमाम तरह के उत्पाद और सेवाएं हैं, जिनमें सेविंग और करेंट अकाउंट, फिक्स्ड डिपाजिट, आवर्ती जमा के साथ-साथ तमाम तरह की लोन सुविधाएं जैसे हाउसिंग लोन, बिजनेस लोन और संपत्ति के बदले लोन उपलब्ध करा रही है। बैंक अपनी शाखा के अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल बैंकिंग की सेवाएं और एटीएम नेटवर्क के माध्यम से बहुत अच्छी सेवाएं दे रही है।

इस नई शाखा के माध्यम से बैंक की रणनीति अपने सभी ग्राहकों को पूरे एकीकृत नेटवर्क के माध्यम से समस्त वित्तीय सेवाएं मुहैया कराना है जिनमें करेंट और सेविंग्स अकाउंट्स, फिक्स्ड और आवर्ती जमा, लोन,क्रेडिट, इंश्योरेंस और निवेश उत्पादों को ग्राहकों के समक्ष पहुंचाना है। अब बैंक के सभी ग्राहक बैंक की सेवाओं का लाभ तमाम बैंक की शाखाओं, 24 घंटे की एटीएम सुविधा, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और काल सेंटर से ले सकते हैं।

उत्कर्ष एसबीएफएल का उद्देश्य कम सुविधा और सुविधा से वंचित ग्राहकों के सेगमेंट को वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने के अलावा समाज के दूसरे सेगमेंट जैसे माइक्रो-बैंकिंग लोन (जेएलजी लोन), एमएसएमई लोन, हाउसिंग लोन और संपत्ति के बदले लोन उपलब्ध करवाना है। साथ ही, बैंक ने अपने ग्राहकों को बैंक के खाते बिना शाखा पर गए खोलने की सुविधा भी टैबलेट के अप्लीकेशन के आधार पर डिजी ऑन बोर्डिंग के माध्यम से मुहैया करवाई है।

Related posts

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एस्पायरिंग इंजीनियर्स के लिए प्रस्तुत किया “आकाश इनविक्टस”– अल्टीमेट JEE प्रिपरेशन प्रोग्राम

hindustanprahari

Smartphone Separation Anxiety: Scientists Explain Why You Feel Bad

hindustanprahari

A Home So Uncluttered That It Almost Looks Empty

hindustanprahari

Leave a Comment