Entertainment

आत्मविश्वास से भरपूर इशिका वोरा का मानना है-“खुद पर विश्वास रखें और ऊपरवाले पर भी

Image default
Spread the love

उभरती प्रतिभा इशिका वोरा की दमदार उड़ान – फिल्म “साइको” जल्द ओटीटी पर, फ़िल्म “द वॉलेट” पोस्ट प्रोडक्शन में

मुंबई। मॉडल और अभिनेत्री इशिका वोरा इन दिनों अपने शानदार करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म “साइको” जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है, जबकि उनकी दूसरी फिल्म “द वॉलेट” फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन में है।

इशिका वोरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वह एक इंटरनेशनल मॉडल हैं और उन्होंने कई रैम्प वॉक, फैशन शो, मैगजीन शूट, प्रिंट शूट, कवर शूट और अनेक मॉडलिंग इवेंट्स में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। अपनी मेहनत और आकर्षक व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

उन्होंने कई फेस्टिवल फिल्मों, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है, जिनमें उन्होंने अधिकतर ग्लैमरस और आइटम सॉन्ग से जुड़े किरदार निभाए हैं। उनकी रिलीज़ फिल्मों में “नथ एक प्रथा”, “कौतूहल” और “द टू लिटिल इंडियन” शामिल हैं। इसके अलावा वह ‘सेक्रेड गेम्स’ में भी नज़र आ चुकी हैं, जिसमें सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा किया।

असम की पृष्ठभूमि से आने वाली इशिका ने दिल्ली में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। उनके आकर्षक लुक और व्यक्तित्व को देखकर लोगों ने उन्हें मॉडलिंग और फिल्मों में आने की सलाह दी। उन्होंने इस सुझाव को गंभीरता से लिया, कड़ी मेहनत की और सफलता हासिल करते हुए मायानगरी मुंबई का रुख किया।

इशिका बताती हैं कि उनका सफर आसान नहीं था। उनका पारिवारिक वातावरण अनुशासन से भरा रहा है, क्योंकि उनके पिता पुलिस विभाग में थे। इसके बावजूद उन्होंने परिवार के सम्मान को बनाए रखते हुए अपने सपनों को उड़ान दी और आज वह अपनी मंजिल की ओर मजबूती से बढ़ रही हैं।

वर्तमान में उनका पूरा फोकस बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का विस्तार करने पर है। वह वेब सीरीज़, शॉर्ट फिल्मों और कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं और लगातार खुद को अभिनय की कसौटी पर और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

अगर उनकी पसंद की बात करें, तो उन्हें कॉमेडी, मनोरंजन और सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का विशेष आकर्षण है। अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्में उन्हें बेहद पसंद हैं। इशिका का मानना है- “मेहनत करो और खुश रहना सीखो।” वह किस्मत पर भी विश्वास रखती हैं और कड़ी मेहनत पर भी।

ट्रैवलिंग और सॉफ्ट संगीत सुनना उन्हें बेहद पसंद है। साथ ही वह अपने खानपान और फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखती हैं। इशिका का कहना है कि अपने सपनों को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी है।

आत्मविश्वास से भरपूर इशिका वोरा का मानना है-“ खुद पर विश्वास रखें और उस ऊपरवाले पर भी।”

अपनी लगन, मेहनत और प्रतिभा के दम पर इशिका वोरा मायानगरी में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और आने वाले समय में वह बड़े पर्दे पर और भी दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Related posts

एक्ट्रेस सीमा मीना अभिनीत एलबम “ओ मेरे हमदम” का वीडियो रिलीज

hindustanprahari

शाहरुख़ ख़ान ने लंदन में “कम फॉल इन लव – द डीडीएलजे म्यूज़िकल” के रिहर्सल पर किया सरप्राइज विजिट

hindustanprahari

“मल्टीप्लेक्स प्ले ओटीटी” एप के मुंबई में नए कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर कलाकार

hindustanprahari

Leave a Comment