
जौनपुर, संवाददाता : उत्तर प्रदेश जौनपुर जिला स्थित मुंगरा बादशाहपुर के आश्रय धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बाल विदुषी शिवानी किशोरी जी ने भजनों का ऐसा समां बांधा कि वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने भारी करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया । उपलब्ध जानकारी के अनुसार जौनपुर के आश्रय धाम में ट्रस्ट द्वारा नवरात्र उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम में बाल विदुषी शिवानी किशोरी जी को भजन संध्या के लिए आमंत्रित किया गया था ।इस अवसर पर शिवानी ने भजनों की ऐसी पेशकश किया कि वहां उपस्थित जनसमुदाय मंत्र मुग्ध हो गया ।लोग किशोरी जी के गीतों पर थिरकने लगे। आश्रय धाम ट्रस्ट के महंत महेश योगी ने उपस्थित अतिथियों को सुंदर काण्ड की पुस्तक तथा रामनामी दुपट्टा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया ।इस अवसर पर चंद्रभान महराज, पंडित उमा शंकर तिवारी, दिनेश पांडेय, अशोक मिश्रा, आदर्श दूबे, अनुराग मिश्र,आर एल यादव, गुड्डू प्रधान,मुकुंदलाल शुक्ला, शेषमणि मौर्य, कृष्णाकांत शुक्ला, डाक्टर कैलाश पाल, उमाकांत शुक्ला, मनोज पाण्डेय राकेश रंजन, तुलसी राम मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । कार्यक्रम समापन पर महाभंडारे का आयोजन किया गया । जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का लाभ उठाया । आश्रय धाम ट्रस्ट ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी ट्रस्टियों डॉ राधेश्याम गुप्ता, श्री राधे श्याम पांडेय, श्री मधुकुमार राठी, धर्मेंद्र सिंह, सरदार कल्लू सिंह सहित सभी ट्रस्टियों का आभार व्यक्त किया है ।


25 comments