Entertainment Uncategorized

खुशी पाल की फेवरेट एक्टर हैं शाहरुख, सलमान, प्रियंका और कैटरीना

Image default
Spread the love

अभिनेत्री खुशी पाल बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है। इनकी आगामी फिल्म की शूटिंग लगभग पूरा हो चुका है। इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के रीवा क्षेत्र के आस पास के मनोरम स्थलों पर किया गया है। इसके साथ ही साउथ सिनेमा और बॉलीवुड फिल्म में इनके अभिनय का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। इससे पहले खुशी ने म्यूजिक वीडियो ‘पहले जा फिर जानेजान’, ‘अम्बरान दे तोर’ में अभिनय किया है। इसके अलावा वह वेब सीरीज, फिल्म और विज्ञापनों में अभिनय कर रही हैं। खुशी पाल नेपाल देश के लुम्बिनी के पास एक छोटे शहर की रहने वाली है। बचपन से बॉलीवुड फिल्मों को देखकर उनके मन में फिल्मों के प्रति चाहत जागी और शाहरुख खान की कुछ कुछ होता है देखकर बॉलीवुड में आने की उनकी इच्छा प्रबल हो गई। सलमान खान, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ उनके पसंदीदा कलाकार हैं। निर्देशक अनिल शर्मा और संजय लीला भंसाली की फिल्में इन्हें पसंद है और वह चाहती हैं कि भविष्य में उनके साथ काम करने का मौका मिले। बैडमिंटन और फुटबॉल खेलना इन्हें पसंद हैं। ट्रेवलिंग और सिंगिंग का इनको शौक है। रहस्यमयी और ऐतिहासिक जगह इन्हें अच्छी लगती है।
खुशी पाल कहती हैं कि चूंकि मैं नेपाल से हूं इसलिए सबसे पहले मैंने हिंदी भाषा सीखा। डांस और अभिनय की कला मेरे अंदर थी बस उसे निखारने का अभ्यास किया।
उनका कहना है कि सब को ख्वाब देखने का हक है और उसे पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आप इंडस्ट्री में आना चाहते हैं तो आपको कोई रोक नही सकता। अपनी मेहनत और लगन पर विश्वास रखें क्योंकि आपसे बेहतर आपको कोई और नहीं जान सकता। अनुभव से बड़ा कोई शिक्षक नहीं है।
उन्होंने अपने इंडस्ट्री में आने के सफर के बारे में बताया कि यह उनके लिए ऐसा था मानो जमीन से उठकर आसमान को पकड़ना हो। यहाँ तक पहुंच पाना सबके बस की बात नहीं। आज मैं छोटे जगह से मायानगरी का सफर तय कर पाई, यह सब अपनी मेहनत और लगन से किया है। यहाँ संघर्ष किया, मेहनत किया और आज अपनी मंजिल की ओर जा रही हूँ।

Related posts

रवि गोसाईं टीवी शो “मेघा बरसेंगे” में निभाएंगे त्रिलोक अक्का तिल्ली का किरदार

hindustanprahari

उदित नारायण और सुदेश भोसले के हाथों सम्मानित हुए एडवोकेट सिंगर महेंद्र शर्मा

hindustanprahari

5 Things The Stock Market Doesn’t Give A Hoot About

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment