Uncategorized

घनन घनन घन घंटा बाजे, लाजबाब है घंटा पान वाले का पान

Image default
Spread the love

घनश्याम सी. तिवारी (संपादक)

मुंबई : बोरीवली पश्चिम चंदावरकर रोड के शांति चौक के पास से गुजरने वाले लोगो को घनन घनन घंटा बजने की आवाज सुनाई पड़ती हैं । लोगो को लगता है कि यहां कोई मंदिर होगा जहां से घंटा बजने की आवाज आ रही है । जब लोग वहां पहुंचते हैं तो पता चलता है कि यह तो एक पान की दूकान है जहां ग्राहक को पान देते समय तथा पैसा लेते समय घंटा बजाया जाता है । इस विषय में जब घंटा पान मंदिर के मालिक विनोद तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पान का हमारी जिंदगी में बहुत बड़ा महत्व है । इसका उपयोग देवी देवता से लेकर मनुष्य तक सभी करते हैं । आयुर्वेद में भी इसका बहुत महत्व है । पान के एक छोटे से पत्तों से विविध विमारियो का उपचार किया जाता है । पान के इस पत्ते का हमारे धार्मिक ग्रंथोंमें भी महत्व बताया गया है हमारे सभी धार्मिक अनुष्ठानोंमें इसका उपयोग किया जाता है । पुंगी फलं महादिव्यं नागवल्ली दलैर्युतम् एलालवंग संयुक्तं तांबूलं प्रति गृह्यताम मंत्र से देवी देवताओ का पूजन किया जाता है । आप ने अपने पान की दूकान का नाम (घंटा पान मंदिर) क्यों रखा तथा इसका नाम गिनीज बुक में कैसे दर्ज हुआ । इस के जवाब में विनोद तिवारी कहते हैं कि घंटा नाद यानी घंटे की आवाज जहां 

तक जाती है वहां तक नेगेटिव उर्जा का नाश हो जाता है। और जब हम घंटा बजाते हैं तो जहां तक घंटे की आवाज गूंजती है वहां की सारी निगेटिव उर्जानष्ट हो जाती है। हमारे गुरु जी द्वारा दिए गए मंत्र को हम अपने मन में जपते हुए घंटा बजाते हैं और ग्राहक को पान अर्पित करते हैं । घंटा बजाते समय मन में किस मंत्र का उच्चारण करते हैं। उस के जवाब में विनोद तिवारी कहते हैं कि गुरु जी ने बताया था कि पान एक पवित्र पत्ता है क्यों क्योंकि इसका उपयोग शुभ कार्यों के लिए किया जाता है । इसलिए ( शुभं करोतु कल्याणं , आरोग्यं धन सं पदाम् ) इस मंत्र जाप 

के साथ भगवान से अपने ग्राहक के लिए मंगल कामना कर हम उन्हें पान का बीड़ा धमाते हैं । तभी से समारे गुरु के आदेश पर इस दूकान का नाम घंटा पान मंदिर पड़ा ।और गिनीज बुक का राज क्या है इस के जवाब में विनोद तिवारी बताते हैं कि हमारा जो भी ग्राहक विदेश जाता है और उसका कोई शुभ कार्य संपन्न हो जाता है तो वह उस देश का घंटा ला कर हमें गिफ्ट देता है । आज हमारे पास विश्व के विविध देशो से लाए गये 450 से भी अधिक घंटे उपलब्ध है । इसलिए हमारा नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है ।

Related posts

“अडानी की धारावी प्रीमियर लीग ने चल रहे सर्वेक्षण से ध्यान भटकाने के आरोपों के बीच विवाद खड़ा कर दिया है”

hindustanprahari

A $1495 Flamingo Dress: The Pink Bird Is Dominating Fashion

hindustanprahari

Tex Perkins On How To Get Into Live Music & More

hindustanprahari

Leave a Comment