State

आगरा में आरोही एक्टिंग इंस्टिट्यूट का हुआ शुभारंभ, कलियों का चमन फेम मेघना नायडू रही उपस्थित

Image default
Spread the love

आगरा। आरोही इंस्टिट्यूट ऑफ एक्टिंग फॉर फिल्म एंड टेलीविजन का मारुति सिटी रोड, ऑल सेंट स्कूल, शमशाबाद रोड पर आगरा, उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन फ़िल्म अभिनेत्री मेघना नायडू, टीवी स्टार ऋषिका सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने फीता काट कर संयुक्त रूप से किया।

प्रबंधक अमित तिवारी ने बताया कि आगरा की प्रतिभा पंख देने के लिए एक्टिंग इंस्टिट्यूट की शुरुआत हुई है। बच्चे को अब अपने परिवार को छोड़ कर मुंबई नहीं जाना होगा वो अपने शहर में रहकर अनुभवी कलाकारों से अभिनय की बारीकियां सीख पाएगा।

अभिनेत्री मेघना नायडू ने कहा कि ताजनगरी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आरोही इंस्टिट्यूट खुलने से शहर को नए कलाकार मिलेंगे। पार्श्व गायक शंकर साहनी ने कहा कि इंस्टिट्यूट में मुंबई के प्रोफेशनल टीचर्स द्वारा बच्चो को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान, किशन सिंह शाक्य, अरुण शर्मा, नितिन कोहली, दीपक अग्रवाल, कपिल सिंघल, मनीष चोपड़ा, अरविंद सिंह, दीपक सरीन, रवि तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

MRVC द्वारा मुंबई उपनगरीय रेलवे कार्य प्रगति पथ पर – सुनील उदासी, सीपीआरओ/एमआरवीसी

hindustanprahari

मानसून की पहली बारिश बनी आफत: अलग-अलग हादसों में 13 लोगों की हुई मौत

hindustanprahari

नालासोपारा में 41 अनाधिकृत भवनों के प्रभावित निवासियों का पुनर्वास नीति तय कर पुनर्वास कराएंगे – मंत्री उदय सामंत।

hindustanprahari

Leave a Comment