State

एनयूजे-आई का दो दिवसीय अधिवेशन भोपाल में हुआ संपन्न

Image default
Spread the love

मध्य प्रदेश के शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

मुंबई। राजा भोज की नगरी भोपाल (मध्यप्रदेश) में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक होटल लेक व्यू अशोक में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के नगर विकास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह भी उपस्थित रही। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी के साथ सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता, लेखक और पैनलिस्ट अश्वनी दुबे, ब्रह्मकुमारी संस्थान की जोनल इंचार्ज और मीडिया प्रभारी रीना दीदी भी मंचासीन रही। इस कार्यक्रम में लगभग 20 राज्यों से 50 से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहें। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवा कुमार ने मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के नगर विकास और संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने शिवा कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related posts

सोशल फोरम ऑन हयूमन राईट द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस पर सैमिनार सम्पन्न

hindustanprahari

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने किया बुद्धांजलि के मालिक कैलाश मासूम को सम्मानित

hindustanprahari

A Home So Uncluttered That It Almost Looks Empty

hindustanprahari

1 comment

Leave a Comment