Entertainment

साधना सरगम के स्वर में गीत रिकॉर्डिंग के साथ भोजपुरी फिल्म “होई अन्याय के अंत” का मुहूर्त संपन्न

Image default
Spread the love

साधना सरगम के स्वर में गीत रिकॉर्डिंग के साथ भोजपुरी फिल्म “होई अन्याय के अंत” का मुहूर्त संपन्न

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर पार्श्वगायिका साधना सरगम हिंदी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के लिए गीत गाती रहती हैं लेकिन लगभग एक दशक से उन्होंने भोजपुरी फिल्म के लिए कोई गाना नहीं गाया था। उन्होंने 2014 में एक भोजपुरी फ़िल्म के लिए गीत रिकॉर्ड किया था और अब दस साल बाद 2024 में उन्होंने निर्माता शादाब अली की आगामी भोजपुरी फ़िल्म “होई अन्याय के अंत” के लिए एक रोमांटिक गीत गाया है। विदित हो कि, अब तक बहुभाषी पार्श्वगायिका साधना सरगम भारत की 36 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में गाना गा चुकी हैं और आज की तारीख में सर्वाधिक भाषाओं में गायन करने वाली पहली गायिका हैं। उन्हें कई भाषाओं में उत्कृष्ट गायन के लिए बहुत से पुरस्कार व सम्मान मिले हैं। जिसमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो फिल्म फेयर पुरस्कार, पांच महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार, चार गुजरात राज्य फिल्म पुरस्कार और एक उड़ीसा राज्य फिल्म पुरस्कार आदि हैं।
7 मार्च 2024 को मुम्बई के अशोक होंडा स्टूडियो में साधना सरगम की आवाज में एक प्यारे से गीत की रिकॉर्डिंग के साथ भोजपुरी फ़िल्म “होई अन्याय के अंत” का मुहूर्त किया गया। राहीज़ फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही इस भोजपुरी फीचर फ़िल्म के लेखक- निर्देशक अवधेश के. वर्मा और कार्यकारी निर्माता राही सुल्तानपुरी हैं। वहीं इस फिल्म में लाडो मधेशिया, सूरज सरोज, शालू सिंह, नीलू सिंह, कुनाल सिंह, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, अयाज़ खान और अन्य कलाकार अहम किरदार निभाएंगे। फिल्म निर्माता शादाब अली ने बताया कि अगले माह अप्रैल से इस फिल्म की शूटिंग उनके होमटाउन कानपुर में शुरू होगी।
रिकॉर्डिंग के अवसर पर साधना सरगम ने बताया कि काफी लंबे अंतराल के बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म “होई अन्याय के अंत” का यह गीत गाया है। गीत बेहद रोमांटिक है और इसके बोल काफी अच्छे हैं, इसमें मेलोडी है और सिचुएशनल सॉन्ग है। मुझे गाते हुए बड़ा अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने फ़िल्म के निर्माता निर्देशक और पूरी टीम को बधाई।
निर्माता शादाब अली ने कहा कि फ़िल्म की कहानी काफी अच्छी है जो दर्शकों का मनोरंजन करेगी। फ़िल्म में हर मूड और जॉनर के गाने हैं। हमारा प्रयास होगा कि फ़िल्म का एक और गीत साधना सरगम से गवाएं।
फिल्म के लेखक – निर्देशक अवधेश के. वर्मा ने बताया कि फ़िल्म का यह खूबसूरत गीत साधना सरगम ने गाकर इसे और भी सुंदर बना दिया है। यह गीत फ़िल्म में एक महत्वपूर्ण सिचुएशन पर आता है। इस भोजपुरी फ़िल्म “होई अन्याय के अंत” के गीतकार मनीष मिश्रा और संगीतकार शिशिर पांडेय हैं। प्रचार- प्रसार की जिम्मेदारी इरफ़ान श्रीवास्तव वनअप रिलेशंस, मुम्बई निभा रहे हैं। मुहूर्त के अवसर पर अनिल चौहान, दिव्या द्विवेदी, फारूक, धनंजय कुलकर्णी समेत बॉलीवुड के अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

संतोष साहू

Related posts

मैं कभी भी इंसेक्योर एक्टर नहीं रहा : अर्जुन कपूर

hindustanprahari

3 Books to Help You Create a New Lifestyle that Lasts

hindustanprahari

देसी ध्वनि रिकॉर्ड ने दिवाली पर रिलीज़ किया अपना नया गाना “दिवाली आयो रे”

hindustanprahari

Leave a Comment